Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

कवि महेन्द्र शर्मा मधुकर को केंद्रीय इस्पात मंत्री वीरेंद्र सिंह ने आगमन हाइकू सम्राट की उपाधि से नवाजा

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद,19 दिसंबर: फरीदाबाद मॉडल स्कूल के सभागार में राष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था आगमन का वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय इस्पात मंत्री चौ० वीरेंद्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। अन्य विशिष्ट अतिथियों में चौ० चांद सिंह, एच.एस. मलिक, एस.एस. गोंसाई, निधि कटारिया, त्रिभवन कौल शामिल रहे।
इस अवसर पर समारोह के मुख्य आकर्षण सुप्रसिद्व हास्य कवि पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा को आगमन रत्न सम्मान, अंतर्राष्ट्रीय शायर जनाब हसन काजमी को शान-ए-अदब सम्मान एवं लोकप्रिय कवयित्री डॉ० कीर्ति काले को आगमन सरस्वती सम्मान से अलंकृत किया गया। फरीदाबाद के कवि महेन्द्र शर्मा मधुकर को आगमन हाइकू सम्राट, गाजियाबाद के डॉ० चेतन आनंद को दुष्यंत कुमार शिखर सम्मान, ग्रेटर नोएडा से मनीषा जोशी को आगमन भूषण सम्मान, गाजियाबाद से वन्दना कुंवर रायजादा एवं ममता लड़ीवाल को आगमन काव्य विदुषी सम्मान, फरीदाबाद के यशदीप कौशिक रेवाड़ी को आगमन साहित्य शिरोमणि सम्मान से नवाजा गया।
दिल्ली की बहुमुखी प्रतिभा की धनी कुमारी वृंदा सिंघल को ज्वेल ऑफ द नेशन, सोनीपत की ओजस्वी जोशी को हरियाणा गौरव, गाजियाबाद की भूमि वर्मा को राइजिंग स्टार अवार्ड दिया गया। साथ ही इंग्लिश क्रिएटिव राइटिंग के लिए सुजीत मुखर्जी को बेस्ट पोएट अवार्ड, जिव्या अरोड़ा एवं कुनिका दीवान को यंग टैलेंट अवार्ड, फरीदाबाद की दिव्य ज्योति सिंह को अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस प्रदान किया गया। जयपुर की रक्तदान को समर्पित स्वयंसेवी संस्था आर.जे. ब्लड हेल्पलाइन की टीम को भी ह्यूमैनिटी अवार्ड से सम्मानित किया गया। जयपुर से लोकप्रिय एंकर एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रीति सक्सेना को इस अवसर पर आगमन समूह का ब्रांड एम्बेसडर के ताज से सुशोभित किया गया।
इस अवसर पर गुरुग्राम से अंतराष्ट्रीय गायक सत्यम उपाध्याय ने मेरे देश की धरती सोना उगले  गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वृंदा सिंघल एवं भूमि वर्मा ने अपनी खूबसूरत नृत्य प्रस्तुति से समारोह में समां बांध दिया। इस अवसर पर प्रिंस चार्मिंग एवं बार्बी डॉल-2017 प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ जिसे दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया।
इस मौके पर कवि महेंद्र शर्मा मधुकर के काव्य संग्रह भाव सरिता  का विमोचन भी सम्पन्न हुआ। आगमन समूह के संस्थापक अध्यक्ष पवन जैन को भी उनके जन्मदिन पर सभी ने बधाई दी गई।

Related posts

शिक्षा ही देश की प्रगति का आधार है: विपुल गोयल

Metro Plus

MCF के JC प्रशांत अटकान के खिलाफ लामबंद हुए कर्मचारी, विवादास्पद अधिकारी अटकान पर गालीगलौच करने का आरोप।

Metro Plus

एयर स्ट्राइक के मद्देनजर होगा ब्लैक आऊट, घर कर सभी लाईटें और बिजली उपकरण रखने होंगे बंद

Metro Plus