Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

एडवोकेट S.D. Mishra की रस्म पगड़ी शनिवार, 30 दिसम्बर को होगी

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 29 दिसंबर: एडवोकेट एस.डी. मिश्रा की रस्म पगड़ी एवं शोक सभा शनिवार, 30 दिसम्बर को होगी। सैक्टर-21डी स्थित समन्वय मंदिर में यह रस्म पगड़ी एवं शोक सभा दोपहर तीन बजे से रखी गई है।
गौरतलब रहे कि N.H.-5P/19 में रहने वाले हिमांशु मिश्रा व विनीत मिश्रा के पिताजी एडवोकेट एस.डी. मिश्रा का गत दिनों देहांत हो गया था जिनको उनके बड़े पुत्र ने मुखाग्नि दी थी। एस.डी. मिश्रा अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
हिमांशु मिश्रा व विनीत मिश्रा के पिता के इस निधन पर होटल डिलाईट के डॉयरेक्टर जितेन्द्र भाटिया उर्फ बंटी सहित शिक्षा जगत, राजनैतिक दलों के नेताओं तथा विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों के पदाधिकरियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की बात कही है।

Related posts

DC फरीदाबाद का तबादला हुआ, अशोक गर्ग बने नए DC

Metro Plus

श्री बांके बिहारी मंदिर परिसर में स्थित स्टॉर मल्टी स्पेशलिस्टी हॉस्पिटल में हुआ अवैध रूप से गर्भपात

Metro Plus

मित्रों ने उत्सव के रुप में मनाया कांग्रेसी नेता सुमित गौड़ का जन्मदिवस

Metro Plus