Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

कांग्रेसियों ने स्थापना दिवस पर किया पूर्व जिलाध्यक्ष बी.आर. ओझा का सम्मान

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 29 दिसंबर:अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी का 132वां स्थापना दिवस पूर्व जिलाध्यक्ष एवं कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता बी.आर. ओझा के निवास पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस मौके पर सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बी.आर. ओझा को शॉल पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर स्थापना दिवस की मुबारकबाद दी। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं सतवीर डागर, हरजीत सिंह, संजय सोलंकी, सीमा जैन, राजेश आर्य, अनीशपाल, रतिराम, अशोक रावल, सरदार सुखदेव, मधु सिंह, सुनीता फागना, कल्पना गोयल, टेकपाल, जसविंद्रर सिंह, विकास फागनाए, अजीत सिंह एवं विजय गौतम ने केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। वहीं लोगों में लड्डू बांटकर कांग्रेस पार्टी के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद ,सोनिया गांधी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद के गगनचुंबी नारे लगाकर पूरे माहौल को कांग्रेसमय कर दिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सीमा जैन ने कहा कि भारत को उन्नत देश बनाने में कांग्रेस के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता और पिछले 132 वर्षो  से पार्टी भारत को मजबूत करने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है। जो सभी वर्गो व धर्मो को साथ लेकर देशहित की बात करती है।
इस अवसर पर सीमा जैन ने कहा कि भाजपा की सोच गरीब को गरीब और पूंजीपतियों को और धनवान बनाने की है। परंतु कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार की परत-दर-परत खोलेगी और लोगों को जागरुक करेगी।

Related posts

बाबा खाटू श्याम के साथ नगर परिक्रमा को मंत्री राजेश नागर ने किया रवाना

Metro Plus

विकास चौधरी ‘Best Support to MSME’ अवार्ड से सम्मानित।

Metro Plus

पेट्रोल पंप और एयर टिकटों की बुकिंग में 2 दिसंबर के बाद नहीं चलेंगे 500 के पुराने नोट

Metro Plus