Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

कांग्रेस का कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी होता है: पं० शिवचरण लाल शर्मा

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 29 दिसंबर: कांग्रेस पार्टी का 133वां स्थापना दिवस फरीदाबाद में बड़ी धूमधाम से युवा कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश प्रवक्ता विकास वर्मा एडवोकेट एवं युवा कांग्रेस महासचिव राजेश खटाना एडवोकेट द्वारा होटल मैगपाई में बड़ी सादगी से मनाया गया।
इस कार्यक्रम में जिले के सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व मंत्री पं० शिवचरण लाल शर्मा, पूर्व संसदीय सचिव कु.शारदा राठौर, विधायक ललित नागर, कांग्रेस नेता विवेक प्रताप, कांग्रेस अल्पसंख्यक चेयरमैन अब्दुल गफ्फार कुरैशी, जगन डागर, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष तरूण तेवतिया, पलवल जिला युवा अध्यक्ष फिरै पोसवाल, पूर्व पार्षद योगेश, पदमश्री डा. ब्रहमदत्त, कांग्रेस के प्रदेश सचिव सतबीर डागर, महिला कांग्रेस प्रवक्ता सीमा जैन, कांग्रेस सचिव सुनीता फागना, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष कृष्ण नागर, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री, पूर्व जिला उपाध्यक्ष ललित बैसला, राष्ट्रीय प्रतिनिधि प्रदीप धनखंड, अर्जुन चपराना, प्रदेश महासचिव दिनेश पोसवाल, सेवादल केे नेता स. हरदत्त सिंह, ओ पी भाटी, बिजेंद्र पाल मावी, शालिनी मेहता, रेनू चौहान, नलित हूड्डा, रिक्की भारद्वाज, कुंवर भूरा सिंह सहित अन्य कांग्रेसियों ने मुख्य रूप से शिरकत की।
इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री पं० शिवचरण लाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी होता है तथा वह पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डालता है। इस अवसर पर कु.शारदा राठौर ने कहा कि कार्यकर्ता ही मजबूत संगठन खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के अध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी में हर्ष का माहौल है। विधायक ललित नागर ने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर कांग्रेस पार्टी का प्रचार प्रसार करें तथा पूर्व में सरकार के कार्यो से अवगत कराए ताकि जनता को कांग्रेस व भाजपा में अंतर समझ आ सके।
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विवेक प्रताप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास बहुत ही प्रेरणा दायक है तथा 2-जी मामले में बरी होने पर स्वच्छ राजनीति तथा कांग्रेस के प्रति लोगों का सम्मान बड़ा है। उन्होंने कहा कि युवा भारत का भविष्य है उन्होंने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी। यह बैठक कांग्रेस की पारम्परिक तरीके से आयोजित की गयी तथा राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर स्वागत प्रस्ताव तथा महत्वपूर्ण बिंदुओं को अंकित किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को सम्मानित पत्र एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रेम नारायण शास्त्री, राम मूर्ति घरौडा, पदम श्री डॉ० ब्रहमदत्त, डॉ० सौरभ शर्मा, सरदार जगजीत सिंह, अशोक खुराना, नंद किशोर ठाकुर, मनीश वर्मा एडवोकेट, संजय सौलंकी, सुशमा रानी, रिजवान आजमी, सेवाराम वर्मा, शामिल थे। इस मौके पर सफल मंच संचालक प्रो. एम.पी. सिंह द्वारा किया गया।

Related posts

Rotary Club Faridabad Grace ने Mamography कैंप लगाकर की 38 महिलाओं की जांच

Metro Plus

एनआईटी-5 स्थित दुर्गा मंदिर में योग शिविर का आयोजन किया गया

Metro Plus

नगर निगम के स्वच्छ सर्वेक्षण सर्वे में अव्वल आने पर मेयर सुमन बाला तथा निगम कमिश्नर सोनल गोयल सम्मानित

Metro Plus