Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा के भांजे सुमित गौड़ के घर चोरी

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद, 10 दिसम्बर: हरियाणा विधानसभा के स्पीकर प० कुलदीप शर्मा ेके भांजे एवं युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सुमित गौड़ के घर पर ही चोरों ने हाथ साफ कर लाखों की नगदी चुरा ली। पुलिस ने इस मामले में सुमित गौड़ की माता राज गौड़ धर्मपत्नी योगेश गौड़ की शिकायत पर अनजान व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 370 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
मामले की जानकारी देते हुए सुमित गौड़ ने बताया है कि उनके घर पर रेनोवेशन का काम चल रहा है तथा 20-25 कारीगर काम कर रहे है। उनकी माता जी 27 नवम्बर को बंैगलोर गई थी तथा छ: दिसम्बर को वापिस आई थी। उनके वापिस आने पर पता चला कि डबलबैड के बॉक्स में रखी हुई पांच लाख की नगदी गायब है जबकि वहीं रखा हुआ ज्वैलरी का बॉक्स सुरक्षित था जिस पर की शायद चोरों की नजर नहीं पड़ी थी। सुमित का कहना है कि जिस कमरे में से चोरी हुई है उस कमरे में फॉल सीलिंग वाले पांच- छ: कारीगरों ने काम किया था इसलिए उनका शक उन्हीं पर है। बकौल सुमित गौड़ उन्होंने इस मामले को लेकर कोठी में काम कर रहे सभी कारीगरों और उनके ठेकेदार से पूछताछ की परंतु किसी ने भी कुछ नहीं बताया। जिस पर इस मामले की शिकायत पुलिस में की गई है। सुमित का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में केस तो दर्ज कर लिया है लेकिन कार्यवाही में ढील बरती जा रही है।
सुमित गौड़ ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले एक-डेढ़ महीने के दौरान फरीदाबाद जिले में चोरी व लूट-पाट की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है और पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है।

Related posts

Sunflag अस्पताल को निजी हाथों में ना देकर सरकारी अस्पताल बनाया जाए: जसवंत पवार

Metro Plus

75 प्रतिशत हरियाणवी युवाओं को आरक्षण को लेकर IMT इन्डस्ट्रीज एसोसिएशन ने मूलचंद शर्मा को ज्ञापन सौंपा।

Metro Plus

मैट्रो अस्पताल में लगाया गया नि:शुल्क मधुमेहर जांच शिविर

Metro Plus