Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा के भांजे सुमित गौड़ के घर चोरी

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद, 10 दिसम्बर: हरियाणा विधानसभा के स्पीकर प० कुलदीप शर्मा ेके भांजे एवं युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सुमित गौड़ के घर पर ही चोरों ने हाथ साफ कर लाखों की नगदी चुरा ली। पुलिस ने इस मामले में सुमित गौड़ की माता राज गौड़ धर्मपत्नी योगेश गौड़ की शिकायत पर अनजान व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 370 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
मामले की जानकारी देते हुए सुमित गौड़ ने बताया है कि उनके घर पर रेनोवेशन का काम चल रहा है तथा 20-25 कारीगर काम कर रहे है। उनकी माता जी 27 नवम्बर को बंैगलोर गई थी तथा छ: दिसम्बर को वापिस आई थी। उनके वापिस आने पर पता चला कि डबलबैड के बॉक्स में रखी हुई पांच लाख की नगदी गायब है जबकि वहीं रखा हुआ ज्वैलरी का बॉक्स सुरक्षित था जिस पर की शायद चोरों की नजर नहीं पड़ी थी। सुमित का कहना है कि जिस कमरे में से चोरी हुई है उस कमरे में फॉल सीलिंग वाले पांच- छ: कारीगरों ने काम किया था इसलिए उनका शक उन्हीं पर है। बकौल सुमित गौड़ उन्होंने इस मामले को लेकर कोठी में काम कर रहे सभी कारीगरों और उनके ठेकेदार से पूछताछ की परंतु किसी ने भी कुछ नहीं बताया। जिस पर इस मामले की शिकायत पुलिस में की गई है। सुमित का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में केस तो दर्ज कर लिया है लेकिन कार्यवाही में ढील बरती जा रही है।
सुमित गौड़ ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले एक-डेढ़ महीने के दौरान फरीदाबाद जिले में चोरी व लूट-पाट की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है और पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है।

Related posts

निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा और जॉइंट कमिश्नर अनिल यादव के आश्वासन पर खत्म हुआ प्रतापगढ़ धरना

Metro Plus

भौतिक प्रगति के साथ आध्यात्मिक प्रगति भी आवश्यक: सद्गुरु माता

Metro Plus

एक ही बारिश ने खोली प्रशासन व सरकारों के दावों की पोल: सुमित गौड़

Metro Plus