Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

जबरन अतिक्रमण करने में लगा है भाजपा नेता विष्णु गोयल

जस्प्रीत कौर
फरीदाबाद, 11 दिसम्बर: एक तरफ तो हरियाणा सरकार और जिला प्रशासन अवैध कब्जों/अतिक्रमण को हटाने की बात कह रहे हैं वहीं दूसरी तरफ शहर से अतिक्रमण हटाने के जिला उपायुक्त के दावे की सत्तारूढ़ दल के भाजपा नेता ही हवा निकालने में लगे हुए हैं। ऐसा ही एक मामला हुडा की सैक्टर-7 मार्किट में स्थित एससीओ-41 में देखने को मिला जहां स्थानीय भाजपा नेता विष्णु गोयल जबरन अवैध निर्माण/अतिक्रमण कर अपनी दुकान को बढ़ाने में लगा हुआ है। इस अवैध निर्माण के कारण स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कारण, इस अवैध निर्माण के कारण बेसमेंट में खुली हुई दुकानों का वैंटीलेशन सिस्टम खराब हो रहा है। नगर-निगम प्रशासन भी इस मामले में चुप्पी साधे हुए है। हुडा की सैक्टर-7 मार्किट में स्थित एससीओ-41 के दुकानदारों ने हाल-फिलहाल भाजपा नेता विष्णु गोयल द्वारा किये जा रहे इस अवैध निर्माण की शिकायत जिला उपायुक्त एवं नगर निगम आयुक्त डा० अमित कुमार अग्रवाल से की है। वहीं इस मामले में भाजपा नेता विष्णु गोयल का कहना है कि सरकार और अधिकारी उनकी पार्टी के ही है और अगर अब भी हमने अपनी न चलाई तो फिर कब चलाएंगे। Incrohement2

Incrohement

Incrohement1

Related posts

जिला स्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियोगिताओं में डी.ए.वी शताब्दी कॉलेज को मिले सर्वाधिक पुरस्कार

Metro Plus

बिजनेस आइडिया प्रतियोगिता पुरस्कार: बीवाईएसटी

Metro Plus

ईनर व्हील क्लब ने छात्राओं के लिए लगवाई वेनडिंग मशीन ऑफ सेनेटरी नेपकिन

Metro Plus