Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

पुलिस कमिश्नर ने बिना हेलमेट चल रहे टू-व्हीलर चालकों को बांटे हैलमेट

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 3 जनवरी: कमिश्ररेट फरीदाबाद द्वारा हेलमेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमेंं मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त डॉ० हनीफ कुरेशी थे। इस समारोह का आयोजन एसीपी बलबीर व सीकरी चौकी इंचार्ज द्वारा किया गया था।
इस अवसर पर विरेंद्र विज डीसीपी ट्रैफिक, बलबीर सिंह एसीपी, एसएचओ सदर बल्लभगढ़ व सीकरी चौकी इंचार्ज, आईएमटी चौकी इंचार्ज व रोड़ सेफ्टी की तरफ से गणमान्य व्यक्ति, कुछ गांव के सरपंच व पार्षद मौजूद थे। इस हैलमेट वितरण समारोह में रोड़ पर जाने वाले टू-व्हीलर चालकों को, जो बिना हैलमेट चल रहे थे 50 हेलमेट बांटे गए जिसमें से 10 लेडिज व 40 जैंटस हैलमेट थे।
इस मौके पर पुलिस आयुक्त ने कहा कि यह एक अच्छी पहल है जो एसीपी बलबीर सिंह व चौकी इंचार्ज सीकरी के द्वारा की गई है। उन्होंने कहा कि टू-व्हीलर चालको को बिना हेलमेट के स्कूटर-मोटरसाईकिल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया कि शराब पीकर गाड़ी नहीं चलानी चाहिए और ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए।

Related posts

Metro Hospital के डॉ० सुजॉय भट्टाचार्य को सर्बिया देश ने दिया सर्जरी करने का सर्टिफिकेट

Metro Plus

30 अप्रैल तक सड़कों के बीच आने वाले खंभे स्वयं हटाएगा बिजली वितरण देखें कैसे?

Metro Plus

Dronacharya स्कूल में बच्चों ने हैलोवीन पार्टी का इंजॉय लिया

Metro Plus