Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

अखिल भारत हिंदू महासभा के सौजन्य से सिद्ध बाबा हृदयराम गोशाला का उद्वघाटन हुआ

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 9 जनवरी: अखिल भारत हिंदू महासभा के सौजन्य से सिद्ध बाबा हृदयराम गोशाला का उद्वघाटन डबुआ पाली रोड़ पर किया गया। कार्यक्रम में सुरेंद्र दत्त ने आए हुए सभी अतिथियों का सम्मान फूल-मालाओं से किया।
इस मौके पर अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा ने मंच के माध्यम से सरकार से मांग कि गौ माता सभी हिंदुओं की माता है इसलिए जैसे हिंदुओं के लिए शमशान घाट, मुसलमानों के लिए कब्रिस्तान, ऐसे ही गौ संस्कार के लिए भी जगह मिलनी चाहिए। प्रदेश प्रवक्ता उमेश कुंडू ने मंच-संचालन करते हुए कहा कि हर किसी को घर में कम से कम एक गौमाता जरूर रखनी चाहिए जिससे घर में सुख और समृद्वि आए।
कार्यक्रम में विशेष रुप से एसीपी क्राइम राजेश चेची, प्रदेश संयोजक जग विजय वर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष देव मानव ट्रस्ट अंबिका शर्मा, नरेंद्र शर्मा, टोनी, सुमित रावत, सुनीता रावत, साहिल नंबरदार, राजू बेदी, आराधना शर्मा, कोमल पाराशर, जे.पी. गौड़, चित्रा शर्मा, राजेंद्र महाराज आदि मौजूद रहे।

Related posts

विपुल गोयल का दावा: 2026-27 का बजट हरियाणा की जनता का बजट, फरीदाबाद को ग्लोबल सिटी बनाने की बड़ी पहल

Metro Plus

पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा के भांजे सुमित गौड़ के घर चोरी

Metro Plus

राजेश नागर ने खुले दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकांश का मौके पर ही किया निराकरण!

Metro Plus