Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

3 लाख हो सकती है आयकर छूट सीमा : अरुण जेटली

मोदी सरकार के साल 2018-19 के आम बजट में मिडिल क्लास को मिल सकती है बड़ी राहत
मैट्रो प्लस से ईशिका भाटिया की रिपोर्ट
नई दिल्ली, 10 जनवरी: अगले बजट में मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देते हुए सरकार आयकर छूट की सीमा को ढ़ाई लाख से बढ़ाकर तीन लाख कर सकती है। आगामी आम बजट में सरकार टैक्स छूट सीमा बढ़ाने के साथ-साथ टैक्स स्लैब में भी बदलाव कर सकती है।
सूत्रों के अनुसार, वित्त मंत्रालय के सामने व्यक्तिगत आयकर छूट सीमा को मौजूदा ढ़ाई लाख रुपए से बढ़ाकर तीन लाख रुपए करने का प्रस्ताव है। साल 2018-19 का आम बजट मोदी सरकार के मौजूदा कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट होगा।
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पिछले बजट में आयकर स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया था, लेकिन छोटे करदाताओं को राहत देते हुए ढ़ाई लाख से लेकर पांच लाख रुपए सालाना कमाई करने वाले लोगों के लिए आयकर की दर 10 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत कर दी थी।
सरकार आयकर स्लैब में भी बदलाव कर 10 लाख से 20 लाख रुपए के बीच नया स्लैब बना सकती है। इसमें दल 20 प्रतिशत रहने की संभावना है।

Related posts

FMS के छात्रों द्वारा एलोक्यूश्न प्रतियोगिता में शानदार प्रर्दशन

Metro Plus

दशहरा मैदान के लिए मुख्यमंत्री ने किया डेढ़ करोड़ का बजट मंजूर

Metro Plus

प्रोवाशी संस्था जरूरतमंदों परिवारों को राशन देकर कर रही है मदद।

Metro Plus