Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

बडख़ल क्षेत्र में सीमेंट सड़कों के निर्माण में बड़ा घोटाला: जगदीश भाटिया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 10 जनवरी: 40 साल तक सड़कों की मजबूती का दावा करने वाले केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के बयान पर भाजपा नेता जगदीश भाटिया ने पलटवार किया है। श्री भाटिया ने कहा कि बडख़ल क्षेत्र में बनने वाली सीमेंट की सड़कें चालीस साल तो क्या चालीस दिन तक भी नहीं चल पा रही हैं। श्री भाटिया ने प्रेस को जारी बयान में कहा है कि सीमेंट सड़कों के निर्माण में बड़े पैमाने पर घोटाला हो रहा है। वह इस घोटाले की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हैं।
श्री भाटिया ने बताया कि केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने एनआईटी क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा है कि उनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर अंकुश लग गया है जिसके परिणाम स्वरूप सीमेंट की सड़कें अब इतनी मजबूत बनाई जा रही है कि वह चालीस साल तक चलेंगी। श्री गुर्जर के इस बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदीश भाटिया ने कहा कि श्री गुर्जर लोगों की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। वह बडख़ल क्षेत्र का दौरा करें, जहां बनाई गई सीमेंट की सड़कें अपने निर्माण के साथ ही टूटने लगी हैं।
एनआईटी नंबर-1 से लेकर 5 तक में जितनी भी सड़कें बनाई गई हैं, उन सब में घटिया क्वालिटी की सामग्री इस्तेमाल करने की शिकायत आ रही है। नंबर-5 में बिजली निगम के दफ्तर के साथ बनाई गई सड़क में अगले ही दिन दरार आ गई। श्री भाटिया ने कहा कि सत्ता व अधिकारियों की मिलीभगत से ठेकेदार सरकारी खजाने को चूना लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल जरूर ईमानदारी से कार्य करते हुए अपनी सरकार को भ्रष्टाचार रहित बनाने का काम करने में लगे हैं। लेकिन उनकी सरकार को जिले के अनेक सत्ताधारी व अधिकारी बदनाम करने का काम कर रहे हैं।
श्री भाटिया ने केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व कांग्रेस से इंपोर्ट की गई विधायक सीमा त्रिखा पर जमकर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ व फरीदाबाद शहरी क्षेत्र में सड़कों के निर्माण में शिकायत नहीं आ रही, लेकिन बडख़ल क्षेत्र में बनाई गई तमाम सड़कें टूटने लगी हैं। इससे साबित होता है कि इलाके की विधायक कितना बढिय़ा काम रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पानी निकासी के लिए किसी तरह की योजना नहीं बनाई जा रही है। इससे आने वाले दिनों में लाखों लोगों को भयंकर परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पंरतु मंत्री, विधायक व अधिकारी इस बारे में कुछ नहीं सोच रहे। उनके अनुसार सीमेंट सड़कों के निर्माण में बड़े पैमाने पर घपला हो रहा है। इस घपले के पीछे सत्ताधारी व अधिकारियों का हाथ है। इसलिए वह मुख्यमंत्री मनोहर लाल से अपील करते हैं कि फरीदाबाद के बडख़ल क्षेत्र में बनाई गई सीमेंट सड़कों की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए, ताकि इसके पीछे जो भी ताकतें हैं, उनका पर्दाफाश हो सके।

Related posts

जिला उपायुक्त विक्रम ने आमजन को दी हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

Metro Plus

DC Model School में नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती पर किया गया शहर की प्रतिभाओं को सम्मानित

Metro Plus

यूपी पुलिस को घायलों की जिंदगी से प्यारी गाड़ी

Metro Plus