Metro Plus News
दिल्लीहरियाणा

पहले नोटबंदी, फिर GST, अब FDI, छोटे व्यापारियों की मरने जैसी नौबत: केजरीवाल

मैट्रो प्लस से ईशिका भाटिया की रिपोर्ट
नई दिल्ली, 12 जनवरी: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने व्यापारियों को एक साल में तीसरी मार दी है। नोटबंदी और जीएसटी के बाद अब सरकार एफडीआई ला रही है।
केजरीवाल ने ट्वीट किया, एक साल में व्यापारियों पर तीन मार। पहले नोटबंदी, फिर जीएसटी, अब एफडीआई। छोटे और मंझले व्यापारियों के लिए तो जैसे मरने जैसी नौबत आ गई है।
गौरतलब है कि केजरीवाल ने इससे पहले नोटबंदी और जीएसटी को लेकर भी सरकार पर हल्ला बोला था।
बता दें कि केन्द्र सरकार ने विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के लिए एफडीआई नीति में बदलाव करने का निर्णय किया है। केन्द्रीय कैबिनेट ने सिंगल ब्रांड रिटेल ट्रेडिंग में ऑटोमैटिक रूट के तहत 100 फीसदी एफडीआई का फैसला लिया है। वहीं ऑटोमैटिक रूट के तहत कंस्ट्रक्शन सैक्टर में भी 100 फीसदी एफडीआई अब संभव है। इसके साथ ही सरकार ने एयर इंडिया में भी विदेशी कंपनी को 49 फीसदी हिस्सेदारी लेने के लिए मंजूरी दे दी है।
सरकार ने सिंगल ब्रांड रिटेल में 100 फीसदी एफडीआई की इजाजत दे दी है। सरकार के इस कदम का छोटे व्यापारी विरोध कर रहे हैं। छोटे व्यापारियों का कहना है कि इससे खुदरा क्षेत्र में बहुराष्ट्रीय कंपनियों का प्रवेश काफी आसान हो जाएगा। हालांकि बड़े उद्योगों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है।

Related posts

संत निरंकारी मिशन द्वारा सफाई अभियान व वृक्षारोपण बी.के. अस्पताल में किया गया

Metro Plus

7th DLF Business Summit 2018 organized by DLF Industries Association in conjunction with AGM

Metro Plus

लोकसभा चुनावों के मद्देनजर सैक्टर ऑफिसर्स अपने-अपने क्षेत्र के बूथों का जरूर निरीक्षण करें: शिखा अंतिल

Metro Plus