Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

लोहड़ी संस्कृति और उल्लास का पर्व है: डॉ० अशोक तंवर

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
चंडीगढ़, 13 जनवरी: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ० अशोक तंवर ने प्रदेशवासियों को लोहड़ी और मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दी। अपने संदेश में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि लोहड़ी संस्कृति और उल्लास का पर्व है जो हमें समाज में एकता, सद्भावना और आपसी भाईचारा बनाए रखने की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर अशोक तंवर ने कहा कि लोहड़ी का त्यौहार हमारे सांस्कृतिक तंत्र और राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को और मजबूत करने में सहायक है। यह पावन अवसर हमें मानवता व प्रेम-प्यार की शिक्षा देता है और हमें गरीबों व जरूरतमंदों केे साथ खुशियां बांटने का अवसर प्रदान करता है।
इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि भारत विविधताओं का देश है और विभिन्न त्यौहारों को हम मिलजुल कर मनाते हैं। त्यौहार हमारी संस्कृति के परिचायक है और त्यौहारों से हमें नई प्रेरणा मिलती है। भारत देश में रहन, सहन, खान-पान, भाषा आदि की विविधता होते हुए भी एकता हैं। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार देश व प्रदेश के लोगों के लिए खुशियां, तरक्की, आपसी प्यार व एकता लेकर आए यही उनकी कामना है।

Related posts

सावधान! कोरोना वायरस के आज 684 मामले पॉजिटिव आए

Metro Plus

एडवांस्ड इंस्टीट्यूशन में 9 व 10 जून को लगाया जा रहा है जॉब फेयर

Metro Plus

कर्म का संदेश देकर जीवन जीने की कला सिखाती है श्रीमद्वभागवत गीता: यशपाल

Metro Plus