Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

प्राईवेट स्कूलों की हड़ताल शिक्षा के लिये काला दिवस

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद, 17 सितंबर
: हरियाणा प्रोग्रेस्सिव स्कूल कांफ्रेंस (एचपीएससी) के आहन पर प्राईवेट स्कूलों द्वारा 18 सितंबर को एक दिन की हड़ताल पर जाने के निर्णय का लायर्स फॉर एजूकेशन व हरियाणा अभिभावक एकता मंच की फरीदाबाद इकाई ने भरसक विरोध किया है। लायर्स फोरम व अभिभावक एकता मंच द्वारा इस आशय का एक ज्ञापन हरियाणा अभिभावक एकता मंच के प्रधान ओपी शर्मा एडवोकेट के नेतृत्व मे एडीसी आदित्य दहिया को लघु सचिवालय सैक्टर-12, फरीदाबाद में दिया।
ओपी शर्मा ने एडीसी दहिया को बताया कि अभी तक तो निजी स्कूलों द्वारा आप की सरकार ने सिर्फ छोटी लूट-खसोट की छूट दे रखी थी, लेकिन अब ऐसा लगता है कि सरकार ने बिना बच्चें को पढाएं निजी स्कूलों को अभिभावक को लूटने का लाईसैंस दे दिया है। लायर्स फोरम व अभिभावक एकता मंच की संयुक्त बैठक में एचपीएससी स्कूल के निर्णय पर दु:ख व्यक्त करते हुए स्कूल प्रबन्धन समितियों द्वारा हड़ताल पर जाने के निर्णय को अभिभावकों व छात्रों के हितों पर कुठाराघात बताते हुए इस दिवस को शिक्षा के लिये काला दिवस बताया।
इन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि यदि स्कूल हड़ताल पर जाते है तो सरकार द्वारा उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही कि जाये।
लायर्स फोरम के प्रेजीडेंट पंकज पाराशर ने बताया कि यदि सरकार स्कूलों पर लगाम लगाने मे नाकाम रहती है और निजी स्कूलों को इसी प्रकार विद्याथियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की छुट देती है तो इस को बर्दाश्त नही किया जायेगा।
ज्ञापन देने वालों मे मुख्यत: हरियाणा अभिभावक एकता की फरीदाबाद ईकाई के प्रधान शिवकुमार जोशी, लायर्स फॉर सोशल जस्टिस के सेक्रेटरी हरिन्द्र सौरोत एडवोकेट, जिला बार एसोसिएसन फरीदाबाद के पूर्व महासचिव कंवर दलपत सिंह, हरीश पाराशर, दीपक शर्मा, दुष्यत कौशिक, सरदार बीएस विरदी व अभिषेक पांचल इत्यादि मौजूद थे। IMG-20150917-WA0030

Related posts

जानें किन लोगों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, 2780 पेट्रोल पंपों पर पाबंदी…!

Metro Plus

धर्मपाल यादव बने जजपा के प्रदेश महासचिव

Metro Plus

सड़कों से मिट्टी के ढेरों को तुरंत हटवाकर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें: गुर्जर

Metro Plus