Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

RWA सैक्टर-15 को किया नगर निगम ने अवार्ड देकर सम्मानित

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 15 जनवरी: नगर निगम फरीदाबाद ने रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन सैक्टर-15 को स्मार्ट सिटी के तहत किए गए स्वच्छता सर्वेक्षण में यहां के सैक्टर की परर्फोमेंस को देखते हुए अवार्ड देकर सम्मानित किया है। नगर निगम की तरफ से यह अवार्ड केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने एसोसिएशन के प्रधान संजय बतरा व सतीश परनामी आदि को निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दिया। इस अवसर पर अतिरिक्त निगमायुक्त पार्थ गुप्ता, उप-महापौर मनमोहन गर्ग आदि विशेष तौर पर मौजूद थे।
काबिलेगौर रहे कि सैक्टर-15 की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन अपने प्रधान संजय बतरा व सतीश परनामी के नेतृत्व में सैक्टर की साफ-सफाई तथा मुलभुत सुविधाओं के लिए दिन-रात कार्य करने में जुटी हुई है।

Related posts

IMA की गवर्निंग बॉडी के चुनावों में डॉ. राजीव गुंबर दोबारा से निर्विरोध प्रधान निर्वाचित

Metro Plus

देश को कांग्रेस मुक्त कर देगी मोदी व शाह की जोड़ी: भाटिया

Metro Plus

पंजाब अग्रवाल समाज के सदस्यों ने पौधारोपण कर मनाया जन्मदिन। देखो कैसे?

Metro Plus