Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

Adv. Rajesh Khatana कांग्रेस पार्टी की युथ इंटक के राष्ट्रीय सचिव नियुक्त

मैट्रो प्लस से ईशिका भाटिया की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 18 जनवरी: युवा कांग्रेस के नेता राजेश खटाना एडवोकेट को युथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा ने राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया। राजेश खटाना पिछले काफी समय से यूथ कांग्रेस में सक्र्य रहे है तथा उन्होंने अपने राजनितिक जीवन की शुरुआत एनएसयुआई के जिला अध्यक्ष के रूप में की थी और वर्तमान में फरीदाबाद जिला न्यालय में वकालत कर रहे है तथा वकालत के साथ वह गरीब लोगों की निस्वार्थ सेवा करते है।
इस अवसर पर राजेश खटाना ने युथ इंटक के राष्ट्रीय सचिव बनने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, डॉ० संजीवा रेड्डी पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ०आर. सी. खूटिया, राष्ट्रीय महासचिव कांग्रेस पार्टी युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा, दीपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद, राव दान सिंह पूर्व मुख्य संसदीय सचिव ललित नागर विधायक, महेंद्र प्रताप पूर्व मंत्री शिव चरण लाल शर्मा पूर्व मंत्री, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर, अमजद हसन का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर एडवोकेट राजेश खटाना ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेत्र्तव में जो जिम्मेंदारी उन्हें सोपी है। वह उसे बखूबी निभाएंगे तथा मजदूरों के आवाज को बुलंद करेंगे और उनके हक की लड़ाई के लिए सदैव तैयार रहेंगे। राजेश खटाना को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त होने पर जिला बार के प्रधान संजीव चौधरी एडवोकेट, प्रोफेसर एम.पी. सिंह, विकास वर्मा एडवोकेट सैक्टर-29 के प्रधान जगजीत सिंह, उप-प्रधान अशोक खुराना, नंद किशोर ठाकुर व वकीलों व सामाजिक संस्थाओ के लोगो ने बधाई दी।

Related posts

Rotary Blood Bank की AGM में कई मुद्दे पास किए गए

Metro Plus

विपुल गोयल के मंत्री बननेे पर चिलाना ने पंजाबी समुदाय की तरफ से मुख्यमंत्री का आभार जताया

Metro Plus

Green Automobiles अब ग्रीन Bajaj पर लगा ताला, MCF ने लगाई सील।

Metro Plus