Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादहरियाणा

दिन-रात महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म के लिए ऑप्रेशन दुर्गा को पुन:शुरू किया गया: बी.एस.संधु

मैट्रो प्लस से ईशिका भाटिया की रिपोर्ट
चंडीगढ़, 19 जनवरी: हरियाणा के पुलिस महानिदेशक बी.एस. संधु ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के सुरक्षा प्रबंधों को सुदृढ़ किया गया है। दिन-रात गश्त बढ़ाई गई है और ऑप्रेशन दुर्गा को पुन:शुरू किया गया है।
श्री बी.एस. संधु ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं की सहायता के लिए हैल्पलाइन नम्बर 1091 को सक्रिय किया गया है ताकि जरूरत के समय महिला सहायता के लिए बातचीत कर सके और उसे पुलिस द्वारा तुरंत सहायता मुहैया करवाई जा सके। इसके अतिरिक्त पुलिस प्रशासन को चुस्त-दुरूस्त किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 15 साल से कम उम्र की बच्चियों से दुष्कर्म के मामले में दोषियों के लिए ज्यादा से ज्यादा सजा बढ़ाने की मांग का प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा।
पुलिस को ऐसे मामलों के सम्बंध में 30 दिनों के भीतर चालान अदालतों में पेश करने के लिए भी कहा गया है। इसके अलावा प्रदेश में विशेष रूप से महिलाओं के विरूद्व अपराधों के मामलों का निपटारा करने के लिए भी डिजीगनेटिड कोर्ट स्थापित करने का अनुरोध किया जा रहा है।
श्री बी.एस. संधु ने कहा कि उपलब्ध मैनपावर के अनुसार ज्यादा से ज्यादा महिला पुलिस को दिन के समय महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैनात किया जा रहा है। प्रदेश में महिलाओं को और अधिक सुरक्षा प्रदान करने के दृष्टिगत 4500 पुरूष कांस्टेबलों और 1000 महिला कांस्टेबलों की शीघ्र ही भर्ती की जाएगी। प्रदेश के महिला पुलिस थानों को भी और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त प्रदेश में 350 उप-निरीक्षक पुरूष और 66 उप-निरीक्षक महिला की भी शीघ्र भर्ती की जा रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग की कार्यकारी चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर और आईजी क्राइम अंगेस्ट वुमेन से मुलाकात की है और उनको सरकार द्वारा किए गए प्रबंधों की जानकारी दी गई।

Related posts

FMS के छात्रोंं ने किया परफेक्ट ब्रैड फैक्ट्री का दौरा

Metro Plus

ADC सतबीर मान और SDM अमित गुलिया ने योग मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Metro Plus

Metro Hospital Special on Health Day-2019

Metro Plus