Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Rotary Club Grace द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में अरावली हिल्स MVN ने अंतर स्कूल प्रतियोगिता में मारी बाजी

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 22 जनवरी: सैक्टर-16 स्थित ग्रैंड कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ग्रेस व सेविस एनजीओ के संयुक्त तत्वाधान में वाइल्ड लाइफ नेचर पर जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शहर के नामचीन 18 स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। छात्रों को वाइल्ड लाइफ नेचर से संबंधित प्रश्र पूछे गए। प्रथम स्थान एमवीएन अरावली हिल्स को मिला।
इस अवसर पर रोटरी ग्रेस के अध्यक्ष रोटेरियन गौतम चौधरी ने बताया कि इसका उद्वेश्य छात्रों को वाइल्ड लाइफ की जानकारी से अवगत कराना था। इस प्रतियोगिता में 132 टीमों ने हिस्सा लिया जिसमें से 44 टीमें बनाई गई थी। छात्रों की हौसला अफजाई के लिए रोटरी 3011 के जोनल को-ऑर्डिनेटर सुरेश चंद्र, जोनल एडमिनिस्ट्रिर रोटेरियन अमित जुनेजा मुख्य रूप से उपस्थित थे।
इस मौके पर प्रथम स्थान मॉडर्न विद्या निकेतन अरावली हिल्स, दूसरा स्थान तक्षशिला मॉडल स्कूल सैक्टर-3 और तीसरे स्थान पर सेफ्रान स्कूल रहा। इस अवसर पर रोटेरियन अरूण बजाज, सतीश गुप्ता, बी.के गुप्ता, संजीव ग्रोवर आदि उपस्थित थे।

Related posts

चिन्हित अपराध के तहत पुलिस विभाग मामलों की गहनता से जांच कर रिपोर्ट तैयार करें: ADC अपराजिता

Metro Plus

निरंकारी भक्तों ने मनाई फूलों की होली

Metro Plus

अब घर बैठे उठा पाएंगे सरकारी सेवाओं का लाभ देखे कैसे!

Metro Plus