Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

बच्चे की उन्नति में मां और गुरू दोनों का हाथ होता है: सीमा त्रिखा

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 12 दिसम्बर: कुम्हार जिस तरह से कच्ची मिट्टी को कोई भी आकार दे देता है उसी तरह से छोटे-छोटे बच्चे भी उसी कच्ची मिट्टी की तरह होते है जिनको शिक्षक बच्चों की मानसिकता के अनुसार आकार देता है। बच्चे की उन्नति में मां और गुरू दोनों का हाथ होता है। ये विचार बडख़ल विधानसभा क्षेत्र की विधायक सीमा त्रिखा ने बतौर मुख्य अतिथि पाईनवुड इंटरनेशनल बोर्डिंग स्कूल, पॉवटा द्वारा आयोजित वार्षिक कल्चरल एवं स्पोर्टस मीट-2014 में व्यक्त किए। सीमा त्रिखा ने बच्चों से अपील की कि वे कुछ भी बनने से पहले एक अच्छे इंसान बने और अपने टारगेट निश्चित करें।
श्रीमति त्रिखा ने कहा कि व्यक्ति का चरित्र उसके जीवन का प्रमुख अंग होता है। उन्हें यह ध्यान रखना चाहिए कि परमात्मा की हमेशा उन पर नजर होती है। अरावली की गोद में बसे इस स्कूल परिसर में हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गुडग़ांव के अतिरिक्त उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने की। इस अवसर पर विशेष अतिथि के तौर पर बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता मुुकेश गुप्ता तथा कार्यकारी अभियंता श्यामबीर सैनी ने कार्यक्रम में शिरकत की। अतिथिगणों ने शान्ति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर हरियाणा प्रोग्रेसेशिव स्कूल्ज कांफ्रेंस के प्रदेश अध्यक्ष एसएस गोसाई, जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र, जिला सचिव डा० सुमित वर्मा, डा० सुभाष श्योराण, एचएस मलिक, टीएस दलाल, नारायण डागर, जोगा सिंह, जय तेवतिया, अरूण पुंडीर, राजीव बतरा, बीडी शर्मा, प्रदीप राणा, एसएस तंवर, जसपाल, त्रिलोक तंवर तथा विक्रम पांचाल आदि विशेष तौर पर कार्यक्रम में मौजूद थे। समारोह में स्कूल के चेयरमैन ओपी परमार तथा प्रिंसीपल नरेंद्र परमार ने समारोह में आए अतिथिगणों का स्वागत किया तथा उन्हें ग्रामीण आंचल में खुले हुए इस स्कूल की गतिविधियों व उपलब्धियों से अवगत कराया। खेल उत्सव की शुरूआत गणेश वंदना से हुई जिसके बाद मुख्य अतिथि सीमा त्रिखा ने झंडा फहराया। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट कर अतिथिगणों को सलामी दी।
विधायक सीमा त्रिखा तथा अतिरिक्त उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने ग्रामीण आंचल में खुले हुए इस स्कूल की गतिविधियों की जानकारी लेने के बाद मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस तरीके से यह स्कूल ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों का सर्वांगीण विकास कर रहा है वह वास्तव में काबिलेतारीफ है जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। इस वार्षिक खेल उत्सव के पहले दिन सीनियर ब्यॉज की 400 मीटर की रेस में राघव पाठक नामक छात्र प्रथम रहा जबकि विशाल दूसरे पर तथा विनोद तीसरे नम्बर पर रहा। इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। बेटी की पुकार नामक नाटक की तो सभी ने भूरी-भूरी प्रशंसा की। 2

school-8

school-9

school-4

IMG_0939_1

IMG_1353

IMG_0866_1

IMG_1204_1

IMG_1094_1

Related posts

पार्षद जसवंत पंवार सैनी को स्थापना दिवस पर पार्टी ने दी बड़ी जिम्मेदारी

Metro Plus

सरस्वती शिशु सदन में छात्रों की माताओं के बीच हुई मेंहदी प्रतियोगिता

Metro Plus

आशा ज्योति विद्यापीठ में किया गया प्रतिभावान छात्रों व अध्यापिकाओं को सम्मानित

Metro Plus