Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

कोरोना वायरस से बचाव के लिए डबुआ मंडी को किया सेनेटाइज

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता /विनय भदौरिया की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 2 अप्रैल:
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए डबुआ मंडी कमेटी भी गंभीरता बरत रही है। इसी के मद्देनजर मंडी को सेनेटाइज किया गया है। साथ ही मंडी में फल-सब्जी खरीदने आ रहे ग्राहकों को सोशल डिस्टन्सिंग का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
डबुआ मंडी कमेटी के सेक्रेटरी विपिन कुमार यादव के निर्देश पर मंडी परिसर में कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। श्री यादव के नेतृत्व में मंडी व उसके आसपास के एरिया को सेनेटाइज किया गया।
मौके पर मौजूद सेक्रेटरी विपिन कुमार यादव ने बताया कि कोरोना के खतरे को देखते हुए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मंडी परिसर में नियमित सफाई कराने के साथ ही रासायनिक तरल का छिड़काव कराया जा रहा है। साथ ही सभी विक्रेताओं कफाखोरी न करें। इस मौके पर उनके साथ अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

Related posts

कुश्ती खेल भारतीय संस्कृति से जुड़ा अह्म खेल है: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus

ग्रीन बैल्ट में अवैध रूप से बने रास्ते को एसएचवीपी के अधिकारी करवाएगें बंद! जाने क्यों?

Metro Plus

दिल्ली स्कॉलर्स के छात्रों ने FPSC द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में परचम लहराया।

Metro Plus