Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार बनाए कड़े कानून: इंदु परमार

डबवाली की विधायक व इनेलो महिला टीम ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
मैट्रो प्लस से ईशिका भाटिया की रिपोर्ट
चंडीगढ़, 25 जनवरी: महिलाओं पर निरंतर हो रहे अपराध को रोकने के लिए डबवाली की विधायक नैना चौटाला व इनेलो महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण व इंदु परमार के नेतृत्व में चंडीगढ़ में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।
राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में डबवाली की विधायक नैना चौटाला व इंदु परमार ने कहा कि आज महिलाएं अपने आपकों असुरक्षित महसूस कर रही है। प्रदेश में चारों तरफ भय, भ्रष्टाचार का माहौल व्याप्त है। महिलाओं की आबरू के साथ सरेआम खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने उदाहरण के तौर पर हिसार, पानीपत के गांव उरनाण और भी अन्य जगहों पर महिलाओं के साथ शर्मनाक घटनाएं घटी हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार कड़े कानून बनाए ताकि फिर से किसी अबला की आबरू के साथ कोई ना खेले।
डबवाली की विधायक नैना चौटाला व इंदु परमार ने कहा कि आज प्रदेश नम्बर पर अपराध की श्रेणी में आ गया है। अगर जल्द ही इस पर काबू नहीं पाया गया तो चारों तरफ अपराध का बोलबाला होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में विशेषकर महिलाओं को लेकर भाजपा सरकार का गुजरात मॉडल जो डिंडोरा पीटती है वो पूरी तरह से फेल है। महिलाओं का ना तो सम्मान है और न ही रोजगार है। सरकार सत्ता में आने से पूर्व जो महिला सुरक्षा को लेकर तथा सरकार बनने के बाद बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं वायदे कर रही थी। वो वायदे केवल कागजों में सिमट कर ही रह गए हैं। धरातल पर वो वायदे दम तोड़ रहे हैं।
इस अवसर पर पूर्व बीडीसी चेयरमैन बीना सारसर, निर्मला देवी, शहरी प्रधान भानी देवी, बिमला परमार, सीमा, सुलोचना पोटलिया, किरण शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।

Related posts

बडख़ल झील जल्द ही होगी लोगों को समर्पित: सीमा त्रिखा

Metro Plus

जाट समाज ने किसान भवन में धूमधाम के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

Metro Plus

लड़की पैदा होने पर बाढ़ मोहल्ले की महिलाओं ने कुआं पूजन करा समाज में मिशाल पैदा की

Metro Plus