Metro Plus News
फरीदाबाद

बीके हाई स्कूल में लगाया गया स्वास्थ्य जांच कैम्प

स्वस्थ दिमाग से ही हम दुनियां की हर चुनौतियों का सामना कर सकते है: डा० सुभाष श्योराण
नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 17 दिसम्बर: स्वस्थ शरीर में स्वस्थ दिमाग वास करता है। स्वस्थ दिमाग से ही हम दुनियां की हर चुनौतियों का सामना कर सकते है। यह कहना था एडी सी०सै० स्कूल के प्रिंसीपल डा० सुभाष श्योराण का। श्री श्योराण यहां नंगला रोड़ स्थित बीके हाई स्कूल में आयोजित स्वास्थ्य जांच कैम्प में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित लोगों तथा छात्र-छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर दीनानाथ पब्लिक स्कूल के डॉयरेक्टर राकेश कुमार सचदेवा भी विशेष तौर पर उपस्थित थे। इस स्वास्थ्य जांच कैम्प में नई दिल्ली के सुन्दर नगर से आई रेडिऐंस अस्पताल की डा० स्मृधि मिनहास और डा० नेहा जैसे कुशल डॉक्टरों की टीम ने बीके हाई स्कूल के विद्यार्थियों और अध्यापकों के स्वास्थ्य का निरीक्षण किया। इस स्वास्थ्य जांच शिविर में बीके हाई स्कूल के विद्यार्थियों और अध्यापक-अध्यापिकाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। डॉक्टरों की इस टीम द्वारा की गई स्वास्थ्य जांच में उन्हें बच्चों में खून की कमी, कम वजन तथा दांतों की समस्याएं मिली। डॉक्टरों की इस टीम ने स्कूल के विद्यार्थियों और अध्यापकगणों को उनके स्वास्थ्य के अनुसार उन्हें दूध, दही तथा हरी सब्जियां एवं फलों का सेवन करने की सलाह दी।
बीके हाई स्कूल के प्रबंधक भूपेन्द्र श्योराण अतिथियों का स्वागत और बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि वे बच्चों और समाज के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते हुए भविष्य में भी इस तरह के कैम्प लगाते रहेंगे। IMG_6553

IMG_6562

Related posts

नारी का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: अनीता शर्मा

Metro Plus

निर्दोष लोगों को सरकार तुरंत रिहा करे: तंवर

Metro Plus

फरीदाबाद की जीत हिन्दुस्तान में महापौर की सबसे बड़ी जीत होगी: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus