Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

एम्बुलैंस व निजी वाहनों के कारण हो रहा है पर्यावरण का नुकसान! जानें कैसे?

अस्पताल के सैन्ट्रल पार्क में खड़ी एम्बुलैंस व निजी वाहनों को हटाने के लिए अनशनकारी बाबा रामकेवल सामने आए।
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 17 जुलाई:
पर्यावरण को साफ-सुथरा रखने व पेड़ों को बचाने के उद्देश्य को लेकर आज एक बार फिर अनशनकारी बाबा रामकेवल ने सिविल अस्पताल बादशाह खान में बने सैन्ट्रल पार्क में एम्बुलैंस व अन्य वाहनों को पार्किंग करने के विरोध में जिला सिविल सर्जन डा. रणदीप सिंह पूनिया को एक ज्ञापन सौंपा।
अनशनकारी बाबा रामकेवल ने सिविल सर्जन डा. रणदीप सिंह पूनिया को बताया कि सिविल अस्पताल परिसर में मरीजों के तीमारदारों व टीबी रोगियों के लिए बने सैन्ट्रल पार्क में अवैध रूप से अस्पताल की एम्बुलैंस व अन्य निजी वाहनों को आमजन खड़ा कर देते है। जिसके बाद पार्क की घास खराब हो गई है व पेड़-पौधों पर प्रदूषण का असर देखा जा रहा है। जिसके चलते वह बुरी तरह झुलस रहे है।
बाबा रामकेवल ने सिविल सर्जन से मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द पार्क से इन सरकारी एम्बुलैंसों व निजी वाहनों को हटाया जाए तथा किसी भी वाहन को वहां खड़ा होने से रोकने के लिए दीवार या तारों की फेंसिंग की जाए। साथ ही पार्क में घास व पेड़-पौधों के लिए पानी की बेहतर व्यवस्था की जाए। पार्क परिसर में कुछ बैंच और बढ़ाई जाए। साथ ही शवगृह के समीप बने पार्कों के लिए भी पानी की उचित व्यवस्था की जाए ताकि लोग इन पार्कों का लाभ लेकर स्वस्थ हो सकें। इस पर सिविल सर्जन फरीदाबाद डा.रणदीप सिंह पूनिया ने ज्ञापन के माध्यम से की गई मांगों का जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को इनकेनिराकरण की जिम्मेदारी भी सौंपी।
इस अवसर पर डिप्टी सिविल सर्जन डा. रामभगत, डा. जयंत आहूजा, डा. सुशील अहलावत व डा.राजेश धीमन मौजूद थे।

Related posts

FPSC की मांग पूरी, 24 फरवरी से शुरू होंगी 3rd से 5th तक की भी कक्षाएं!

Metro Plus

मेक इन इंडिया पर आयोजित नेशनल कॉन्फ्रेंस की विवरणिका का विमोचन

Metro Plus

मुख्यमंत्री से नाराज है अभिभावक मंच जारी है निजी स्कूलों की लूट-खसोट

Metro Plus