Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादरोटरी

Rotary Club Grace ने विद्या मंदिर स्कूल के बच्चों को स्वेटर एवं फल वितरित किए

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 1 फरवरी: मुजेसर स्थित संत कबीर गीता विद्या मंदिर स्कूल के बच्चों को रोटरी क्लब ग्रेस ने भारत विकास परिषद संस्कार शाखा के साथ मिलकर स्वेटर एवं फल वितरित किए। कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी क्लब के अध्यक्ष गौतम चौधरी, संरक्षक अरूण बजाज एवं संस्कार शाखा के अध्यक्ष अनिल गर्ग द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब ग्रेस के अध्यक्ष गौतम चौधरी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 641वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि हमें गुरु रविदास के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है।
इस मौके पर प्रेजिडेंट इलेक्ट सतीश गुप्ता, सुरेंद्र जग्गा, संजीव शर्मा, अनुभव माहेश्वरी, संदीप मित्तल, तिलकराज शर्मा, सुभाष अग्रवाल, भुवनेश शर्मा व कल्पना अग्रवाल ने बच्चों को स्वेटर, फल एवं खेलने की बॉल वितरित कर खुशी का इजहार किया।
रोटरी ग्रेस के अध्यक्ष गौतम चौधरी एवं सतीश गुप्ता ने बताया कि 12 फरवरी को रोटरी क्लब ग्रेस द्वारा स्कूल में बच्चों की आंखों व दांतों की जांच के लिए एक शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Related posts

Savitri Polytechnic की छात्राओं ने मनाया शिक्षक दिवस

Metro Plus

दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने किया विद्यालय का नाम रोशन

Metro Plus

SDM त्रिलोक चंद के नेतृत्व में बडख़ल में निकली शानदार तिरंगा यात्रा

Metro Plus