Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

F.M.S में धूमधाम से मनाया कक्षा 12वीं के बच्चों का विदाई समारोह

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद,10 फरवरी: सैक्टर-31 स्थित फरीदाबाद मॉडल स्कूल में कक्षा 12वीं के बच्चों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर स्कूल के निदेशक प्रधानाचार्य उमंग मलिक व शैक्षणिक निदेशिका शशि बाला ने स्कूल के अध्यापक-अध्यापिकाओं सहित कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया। कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने रंगा-रंग कार्यक्रम प्रस्तुत करके सभी विद्यार्थियों व अध्यापकों का मनोरंजन किया तथा 12वीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों को टाईटल देते हुए उपहार प्रदान किए। अलोक सिंह मिस्टर एफ एमएस व ख्याति शर्मा मिस एफ एमएस की प्रतियोगिता में चयनित किए गए।
इस मौके पर स्कूल के डॉयरेक्टर उमंग मलिक और शैक्षणिक निदेशिका शशि बाला ने बच्चों को उनकी बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी व आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।

Related posts

अग्रवाल समिति द्वारा 20 अक्टूबर को किया जाएगा विराट हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन

Metro Plus

स्वास्थ्य व्यवस्था का निकला दिवाला कुत्ते नोंचते हैं शवों को: दिगिवजय चौटाला

Metro Plus

डीएलएफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन लांच कर रहा है मेक इन इंडिया एमएसएमई अवार्ड-2016

Metro Plus