Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

सूरजकुंड मेला में आज उमडी भारी भीड़ लगभग एक लाख लोगों ने देखा मेला

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
सूरजकुंड,10 फरवरी: हरियाणा के जिला फरीदाबाद के सूरजकुंड में चल रहा 32वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेला में आज दूसरा विकेंड की शुरूआत हुई जिसमें लगभग एक लाख लोगों ने मेला देखा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सूरजकुंड मेला प्रधिकरण के मुख्य प्रशासक समीरपाल सरो ने बताया कि आज मेला में लोगों की अच्छी खासी भीड़ थी और लोगों में मेले के प्रति काफी उत्साह था। मेले में आज विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों के बच्चों ने भी शिरकत की।
श्री सरो ने बताया कि सूरजकुंड मेला को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि मेला में शौचालयों, पेयजल आपूर्ति, सीसीटीवी व्यवस्था के साथ-साथ फ्री वाईफाई की सुविधा भी लोगों को दी गई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा लोगों की सुविधा के लिए एटीएम व मोबाईल एटीएम की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि मेले में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है तथा सार्वजनिक वाहनों में आने वाले लोगों के लिए विभिन्न स्थानों जैसे कि दिल्ली, गुरूग्राम व फरीदाबाद से हरियाणा रोडवेज की बसों को चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि मेला में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए नि:शुल्क फेरी गाडियों की भी व्यवस्था की गई है। श्री सरो ने बताया कि लोगों को मेले में पौष्टिक व स्वच्छ भोजन के साथ-साथ विभिन्न व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए फूड कोर्ट भी स्थापित किया गया है।

Related posts

स्वच्छ भारत कार्यक्रम के तहत एक बार फिर होगा शहर क्लीन: सुमन बाला

Metro Plus

अधिकारियों को शस्त्र लाइसेंस अस्वीकृति के कारण दर्ज करने के निर्देश: डॉ. सुमिता मिश्रा

Metro Plus

भाजपा सरकार में केवल कागजों में हुआ फरीदाबाद का विकास: लखन सिंगला

Metro Plus