Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

Fogaat School ने Valentine Day का विरोध कर मनाया मातृ-पितृ पूजन दिवस

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 14 फरवरी: राजीव कॉलोनी समयपुर रोड स्थित फौगाट पब्लिक स्कूल के प्रांगण में योग वेदांत सेवा समिति और आशाराम बापू की सीकरी व भाकरी की टीम के संयुक्त तत्वाधान में मातृ-पितृ पूजन कर प्रेम दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों ने माता-पिता के वंदन गीत गाए। गुरुजनों ने विद्यार्थियों को माता-पिता की महिमा बताई। बापूजी आश्रम भाकरी से आए रोशन ने विद्यार्थियों से उनके गुरुजनों को टीका लगवाकर, आरती कराकर, पुष्पमाला अर्पित कराकर पूजन करवाया।
इस मौके पर फौगाट स्कूल के निर्देशक सतीश फौगाट ने कहा कि माता-पिता की भक्ति ही सच्ची शक्ति का स्रोत है। हम मां-बाप के खून और दूध का कर्ज उनकी भावनाओं के अनुरूप कार्य करके भी नहीं चुका सकते है, पर उन्हें खुशी तो दे ही सकते हैं। फौगाट संस्था अध्यनरत बच्चों को संस्कारवान शिक्षा देना अपना परम कर्तव्य और पुनीत कार्य समझती है।
इस मौके पर बापूजी आश्रम से जगदेव राणा, हरी शंकर भुट्टो खान, हरिलाल, बलदेव जी प्रभारी सीकरी आश्रम, सोनू, साधना, विजेंदर फागना, फौगाट स्कूल प्रधानाचार्या निकेता सिंह, चेयरमैन चौ० रणबीर सिंह, स्टॉफ पूनम श्रीवास्तव, मीणा, ऋतू, गीता, ज्योति, पूर्णिमा, दीपचंद, महावीर सिंह जादौन एम.पी. सिंह, जोगिन्दर कुमार आदि उपस्थित थे।

Related posts

समाधान शिविरों से लोगों को मिल रही है सीधी राहत: ADC सतबीर मान

Metro Plus

अब फरीदाबाद से भी देश के लिए खेलेंगे पीटी ऊषा और मिल्खा सिंह जैसे एथलीट: विपुल गोयल

Metro Plus

आध्यात्मिकता ही व्यक्ति को आंतरिक शांति और स्पष्टता देती है: राजीव जेटली

Metro Plus