Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन में डिजाइनर उत्पादों की जमकर हुई बिक्री

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 14 फरवरी: ड्रीम विंडो इवेंट्स की ओर से मथुरा रोड़ स्थित होटल रेडिसन ब्लू में शहर की सबसे बड़ी फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। इसका उद्वघाटन बिग बॉस 9 के प्रतिभागी कमलजीत सिंह और बिग बॉस 2007 के विजेता रोहित एवं बिग बॉस सीजन 2 के विजेता आशुतोष कौशिक ने किया। इस एग्जीबिशन में 40 से ज्यादा डिजाइनर अपने प्रोडक्ट्स का प्रदर्शन कर रहे हैं।
डीवीम विंडो इवेंट की निदेशक नूपुर गुप्ता ने बताया कि इस एग्जीबिशन में ज्वेलरी, होम डेकोर, डिजाइनर ड्रेसेस, इंपोर्टेड परफ्यूम और लग्जरी आइटम उपलब्ध हैं। हिंदी सिनेमा के कॉस्ट्यूम डिजाइनर एवं क्रिएटिव प्रोडूसर पवन नागपाल इस एग्जीबिशन के सह आयोजक हैं।
एग्जीबिशन में डॉली नागपाल का कासा डी डुरो, ग्रेटर कैलाश की प्रीति मखीजा का फैशन जोन, बनारसी ताना-बाना, साकेत से रॉक, बेलो क्रिएशन, पुष्पांजलि ज्वेलर्स, दी टेन बेस, हौज खास से निर्वी आदि स्थानों के प्रतिभागी डिजाइनर ड्रेसेस, फुटवियर, ज्वेलरी, होम डेकोर आदि उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में दीपशिखा लुगानी, निकिता खत्री, लावण्या मदान, ज्योत्सना अत्री, रुचिका अग्रवाल, कविता अग्रवाल, पब्लीन गुजराल आदि कई अन्य सिने और पेज थ्री सेलिब्रिटी ने खचा-खच हॉल में समां बांध दिया। लोगों ने वेलेंटाइन के मौके पर जमकर खरीददारी की। इस अवसर पर नेशनल एसोसिएशन फार द ब्लाइंड की उपाध्यक्ष सुषमा गुप्ता भी मौजूद थीं।

 

Related posts

FMS में जन्माष्टमी उत्सव बड़ी भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया

Metro Plus

हरियाणा में पेपरलेस प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन का बड़ा असर देखने को मिला है: डॉ. सुमिता मिश्रा

Metro Plus

Delhi Scholars International School में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

Metro Plus