Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

B.K School में विद्यार्थियों की सफलता के लिए सुन्दरकांड पाठ का आयोजन

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 7 मार्च: नंगला रोड़ स्थित बी.के. हाई स्कूल में विद्यार्थियों की परीक्षा से पूर्व सुन्दरकांड पाठ का आयोजन किया गया। प्रात: कालीन बेला में सर्वप्रथम सुन्दरकांड पाठ पढ़ा गया। सभी विद्यार्थियों ने सुन्दर कांड के पाठ की पूजा में एक महत्वपूर्ण योगदान दिया। अनुशासित तरीके से बैठकर पाठ का आनन्द लेते हुए आशीर्वाद स्वरूप मस्तिष्ठ तिलक लगवाया।
इसी अवसर पर कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों ने अध्यापकगण के साथ मिलकर आरती की। अपनी बोर्ड परीक्षा हेतु ईश्वरीय आर्शीवाद लिया ताकि वह अच्छे अंक प्राप्त कर स्कूल और अभिभावकों का नाम रोशन करे।
इस मौके पर तत्पश्चात कृष्णलाल श्योराण द्वारा शिक्षाविद् डॉ. सुभाष श्योराण, सुरेश चंद्र, मुनेश पंडित, नंदराम पाहिल, डॉ०बी.के.वाष्र्णेय, आर.के. शर्मा, रामवीर भड़ाना, डॉ० अमित सोनी, त्रिलोक चंद, के.के. चांदना, विकास शर्मा, हेमन्त कौशिक, नवीन गुप्ता, अशोक भारद्वाज, प्रथा ठाकुर, डॉ० सुमित लाजपत आदि सभी लोगों का हार्दिक स्वागत किया।
इसके उपरान्त अभिभावकगण तथा मुख्यातिथियों सहित प्रसाद ग्रहण किया गया। अध्यापकगण और छात्रगण दोनों ने ही इस कार्यक्रम में अपना महत्तपवूर्ण योगदान दिया।
अंत में भूपेन्द्र श्योराण ने सभी अतिथियों का हार्दिक धन्यवाद दिया। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों और विद्यालय दोनों को भविष्य में प्रगति के पथ पर बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया।

 

Related posts

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा में मीसल्स रूबेला टीकाकरण अभियान, बच्चों को लगवाए टीके

Metro Plus

Modern Delhi Public School celebrated Janmasthami with great pomp and festivity

Metro Plus

प्रदेश में निशक्तजन बेरोजगार न रहे इसलिए एक योजना तैयार की जा रही है: मनोहरलाल

Metro Plus