Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार को उचित कदम उठाने चाहिए: शारदा राठौर

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 9 मार्च: जिला महिला कांग्रेस द्वारा महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष साधना सिंह ने एक गोष्ठी व चार स्थानों पर महिला जागृति कार्यक्रमों का आयोजन किया। साधना सिंह ने सरकार से लोकसभा व विधानसभा में आरक्षण महिलाओं को हर क्षेत्र में 50 प्रतिशत, नौकरियों में सामान काम समान वेतन की मांग की।
इस मौके पर शारदा राठौर ने स्वच्छ महिला स्वस्थ महिला विषय पर आर्य नगर में गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व विधायक शारदा राठौर ने कहा कि गांवो में व स्लम बस्तियों में रहने वाली महिलाओं को उनके स्वास्थ्य वह अधिकारों के बारे में जागरुक करना बहुत जरूरी है। भाजपा सरकार में महिलाओं के प्रति अपराधों को रोकने के लिए संघर्ष करना होगा। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार को उचित कदम उठाने चाहिए। खेद का विषय है कि भाजपा सरकार में महिलाएं असुरक्षा वह भय के वातावरण में जी रही हैं। महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा की 26 प्रतिशत मौत गर्भाशय के कैंसर से होती है और 80 प्रतिशत महिलाएं सेनेटरी नैपकिन का प्रयोग नहीं कर पाती हैं। उन्होंने कहा कि सैनिटरी नैपकिन पर लगा 12 प्रतिशत जीएसटी खत्म होना चाहिए। गांवों में व स्लम बस्तियों में रहने वाली गरीब महिलाओं को मुफ्त सेनेटरी नैपकिन का प्रबंध सरकार को करना चाहिए। गोष्ठी में डॉ० सुनीता सिंगला ने बीमारियों के बारे में विस्तार से बताया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष साधना सिंह ने ऊंचा गांव, आजाद नगर, इंदिरा कॉलोनी, बापूनगर और शास्त्री नगर में महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन बांटे और स्वास्थ्य सम्बंधी जानकारी भी दी।
इन कार्यक्रमों में हजारों महिलाओं ने भाग लिया। शारदा राठौर ने कहा कि हर सप्ताह इस तरह के कार्यक्रम पूरे जिले में चलाए जाएंगे और ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को राजनीति के साथ-साथ समाज सेवा से जोड़ा जाएगा।

 

 

 

Related posts

आफताब को टपकन गांव में समर्थन, दर्जनों लोग बीजेपी इनेलो छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल

Metro Plus

Rotary Club Grace ने विद्या मंदिर स्कूल के बच्चों को स्वेटर एवं फल वितरित किए

Metro Plus

..अब सरकारी स्कूलों की खस्ता हालत को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर

Metro Plus