Metro Plus News
गुड़गांवदिल्लीफरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

मेले में पर्यटकों को आदिवासी संस्कृति को नजदीक से देखने का मौका मिलेगा: सुमिता मिश्रा

आदित्य दहिया सूरजकुंड मेले के मेला प्रशासक नियुक्त
नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 22 दिसम्बर: हरियाणा सरकार ने 29वें सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले के लिए फरीदाबाद के अतिरिक्त उपायुक्त आदित्य दहिया को मेला प्रशासक नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री की अतिरिक्त प्रधान सचिव-1 एवं सूरजकुंड मेला प्राधिकरण की मुख्य प्रशासक श्रीमति सुमिता मिश्रा की संस्तुति पर हरियाणा सरकार ने यह नियुक्ति की है। गौरतलब रहे कि अंर्तराष्ट्रीय स्तर के इस सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले के सुचारू रूप से संचालन के लिए हर साल मेला प्रशासक की नियुक्ति की जाती है और ज्यादातर फरीदाबाद के अतिरिक्त उपायुक्त को ही यह जिम्मेदारी दी जाती है। श्रीमति मिश्रा के मुताबिक इस बार सूरजकुंड मेले का थीम स्टेट छत्तीसगढ़ है तथा कंट्री पार्टनर लेबनान है। श्रीमति मिश्रा ने बताया कि मेला प्ररिसर को थीम स्टेट बने छत्तीसगढ़ राज्य की परम्परा के अनुसार सजाया-संवारा जा रहा है। इस बार मेले में आने वाले पर्यटकों को मेले में आदिवासी संस्कृति को नजदीक से देखने का मौका मिलेगा।

Related posts

प्राइवेट स्कूलों द्वारा छात्र व अभिभावकों के लगातार हो रहे शोषण को लेकर हरियाणा अभिभावक एकता ने ज्ञापन सौंपा

Metro Plus

सिविल सर्जन डॉ० बी.के. राजौरा ने साईधाम में किया पौधारोपण

Metro Plus

पोलियो के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाली रैली

Metro Plus