Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

मैट्रो अस्पताल के डॉ० सोजॉय भट्टाचार्या को अमेरिकन कॉलेज ऑफ सर्जन ने किया एफएसीएस अवार्ड से सम्मानित

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 11 जनवरी (नवीन गुप्ता): सैक्टर-16ए फरीदाबाद स्थित मैट्रो अस्पताल के वरिष्ठ ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ० सोजॉय भट्टाचार्या को अमेरिकन कॉलेज ऑफ सर्जन ने महत्वपूर्ण फैलोशिप अवार्ड से नवाजा है। डॉ० सोजॉय हरियाणा के सर्वप्रथम सर्जन हैं, जिन्हें एफएसीएस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि पर अस्पताल के निदेशक एवं वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ० एसएस बंसल ने डॉ० सोजॉय को बधाई दी।
गौरतलब है कि ये फैलोशिप कई देशों से आए प्रख्यात सर्जनों को उनके संबंधित क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने के लिए प्रदान की जाती है। डॉ० सोजॉय को यह फैलोशिप 16 अक्तूबर, 2016 को वाशिंगटन कन्वेंशन सेंटर, वाशिंगटन डीसी, अमेरिका में आयोजित एक दीक्षांत समारोह में दी गई। डॉ० सोजॉय पिछले एक दशक से कई तरह की कठिन व नवीनतम तकनीकों द्वारा ज्वाइंट रिप्लेसमेंट एवं रिविजन सर्जरी करते आ रहे है। उन्होंने अब तक लगभग 8000 से ज्यादा देश-विदेश के मरीजों की सर्जरी की है। वर्ष-2016 में उन्होंने 856 ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी की है।
इन सर्जरी की विशेषताओं के बारे में बताते हुए डॉ० बंसल ने बताया कि मैट्रो अस्पताल में की जानी वाली ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी टांका रहित, रक्तहीन एवं दर्द रहित होता है। हमारे पास विश्व के बेहतरीन ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जनों की टीम उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि हैल्थ केयर सैक्टर में हमारे पास सबसे अच्छी एवं अत्याधुनिक तकनीक है, जिन्हें देश के अनुभवी एवं बेहतरीन डॉक्टर इस्तेमाल करते है। उन्होंने बताया कि हाल में अपने मैट्रो अस्पताल, फरीदाबाद में गुर्दा प्रत्यारोपण एवं आईवीएफ तकनीक की सुविधा शुरू की है। होमियन लेजर तकनीक द्वारा यूरोलॉजी के क्षेत्र में भी हम काफी आगे है।

Related posts

….जब पुलिस इंस्पेक्टर ने अपने ही मातहत पुलिसकर्मियों को डंडों से धून डाला

Metro Plus

Dr. S.K गोयल को हरियाणा स्टेट प्रोडक्टीविटी काउंसिल का वर्ष 2019-2021 के लिए प्रधान चुना गया

Metro Plus

रोटेरियन महेन्द्र सर्राफ ने संभाला रोटरी क्लब का प्रधान पद

Metro Plus