Metro Plus News
गुड़गांवराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

शहीदी दिवस पर शील मधुर ने शहीदों को याद करते हुए वेबसाइट लांच की

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
गुरुग्राम, 23 मार्च : हरियाणा के पूर्व डीजीपी विजिलेंस शील मधुर के नेतृत्व में सेक्टर-28 गुरुग्राम में शहीदी दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित दर्जनों गणमान्य लोगों ने शहीद सरदार भगत सिंह, शहीद राजगुरु और शाहिद सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की और देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया।
शहीदी दिवस पर शहीद भगत सिंह के दूरदर्शी दर्शन को ध्यान में रखते हुए पूर्व डीजीपी शील मधुर ने www.makeindiastrong.com नाम से एक नेशनल वेबसाइट लांच की। इसके माध्यम से देश को मजबूत बनाने वाले विभिन्न विषयों पर सामान्य नागरिक अपने विचार, सुझाव एवं प्रतिक्रिया देने के लिये जुड़ सकेंगे। शील मधुर ने देशवासियों से बड़ी संख्या में makeindiastrong.com की पहल से जुड़ने का आह्वान किया।

Related posts

पीयूष ग्रुप के चेयरमैन अनिल गोयल के निधन के बाद अब क्या होगा लूटे-पिटे निवेशकों का?

Metro Plus

बच्चों में हीन भावना पैदा करने वालों के लिए पुलिस कमिश्नर ने एंटी बुलिंग कैम्पेन लॉन्च कर श्रुति और जीवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर।

Metro Plus

सरदार वल्लभ भाई पटेल ने राष्ट्र निर्माण में अविस्मरणीय योगदान दिया: डीसी विक्रम

Metro Plus