Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

प्रिंसीपल नवीन रोहिला को राज्यपाल ने किया सम्मानित

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 24 दिसम्बर: हरियाणा के राज्यपाल महामहिम कप्तान सिंह सोलंकी ने सेंट जोंस एंबुलेंस सर्विसेज एवं रेडक्रॉस सोसायटी के कार्यों में उल्लेखनीय योगदान और भागेदारी करने के लिए सरकारी महिला पोलोटेक्निक की प्रिंसीपल मिसेज नवीन रोहिला को सम्मानित किया है। हरियाणा के टेक्नीकल एजुकेशन विभाग के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि प्रदेश के राज्यपाल ने किसी प्रिंसीपल को अवार्ड देकर सम्मानित किया हो। गौरतलब रहे कि सरकारी महिला पोलोटेक्निक की प्रिंसीपल मिसेज नवीन रोहिला अपने कालेज के समय से ही प्रतिभावान रही हैं तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यों के लिए कई बार सम्मानित हो चुकी हैं।
फोटो कैप्शन:-सरकारी महिला पोलोटेक्निक की प्रिंसीपल मिसेज नवीन रोहिला को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित करते हुए हरियाणा के राज्यपाल महामहिम कप्तान सिंह सोलंकी।

Related posts

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा चंद्रलेन में आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित

Metro Plus

सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में जन्माष्टमी पर्व पर इस बार क्या रहेगा आकर्षण का केंद्र?

Metro Plus

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल ने धूमधाम से मनाया अपना 7वां स्थापना दिवस

Metro Plus