Metro Plus News
फरीदाबाद

विकास चौधरी के नेतृत्व में पीडि़त परिवार के सैकड़ों मौजिज लोगों ने पुलिस आयुक्त सुभाष यादव लगाई सुरक्षा की गुहार

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 23 दिसम्बर: गांव सीही में रहने वाले एक परिवार पर बीती रात फिर से गौ-तस्करों ने हमला करके जहां उन्हें जान से मारने की धमकी दी वहीं हथियारों के बल पर उनकी भैंसें व गायें भी खोलकर ले गए। उक्त गिरोह द्वारा बीते वर्ष भी इस परिवार पर हमला किया गया था और उस दौरान गौ-तस्करों के विरोध करते समय इस परिवार के एक नौकर की भी मौत हो गई थी, जिसका मामला आज भी अदालत में विचाराधीन है। हमलावरों ने उक्त परिवार पर उक्त मामले में गवाही न देने का दबाव बनाकर उन्हें धमकी भी दी। इस मामले को लेकर आज वरिष्ठ इनेलो नेता विकास चौधरी के नेतृत्व पीडि़त परिवार के लोग गांव के सैकड़ों मौजिज लोगों के साथ पुलिस आयुक्त सुभाष यादव से मिले व सुरक्षा की गुहार लगाई।
जानकारी के अनुसार सीही गांव में रहने वाले महेंद्र दलाल बीती रात अपने घर में सोए हुए थे, उसी दौरान कुछ हथियारबंद युवक उनके घर आ धमके और उन्हें हथियारों के बल पर बीते वर्ष हुए हत्या के मामले में गवाही न देने की धमकी देते हुए उनके घर में बंधी 7 भैंसें व एक गाय खोलकर ले गए। महेंद्र दलाल ने बताया कि इससे पूर्व भी वर्ष 2013 में दिलीप उर्फ बाबर व उसके गिरोह के लोगों ने उसके घर पर हमला किया और उनके घर में बंधी गायों को चुराने का प्रयास किया था, उस दौरान गौ तस्करों का विरोध करते समय उसके नौकर की मौत हो गई थी। उस दौरान पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके तीन लोगों को गिरफ्तार किया था, जबकि सात आरोपी अभी तक फरार है। इसी मामले में गवाही देने के मामले को लेकर बीती रात ही इस गिरोह के लोगों ने उनके सिर पर रिवाल्वर लगाकर जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद पूरे गांव में फिर से खासा रोष पनप गया और इसी मामले को लेकर आज इनेलो नेता विकास चौधरी के नेतृत्व में लोग पुलिस आयुक्त सुभाष यादव से मिलें और उन्हें आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने, परिवार के दो सदस्यों व गवाहों के सुरक्षा के मद्देनजर हथियार के लाईसेंस बनवाने व पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की। पुलिस आयुक्त सुभाष यादव ने मामले की जांच एसीपी बल्लभगढ़ को देते हुए आए हुए लोगों को आश्वासन दिया कि इस मामले में पुलिस तुरंत कार्यवाही करके आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करके पीडि़त परिवार को सुरक्षा देने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
इस मौके पर पार्षद कुलदीप तेवतिया, सुरेंद्र फौजदार, अमित वशिष्ठ, रमेश तेवतिया, कुलबीर तेवतिया, ओमबीर भगत जी, करण दलाल, राजबीर, कुलबीर फौजदार, मास्टर भीम, देव करण, जौनी, पप्पू पवन गुप्ता, देवी सिंह व कमल भगत जी सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे। 02

Related posts

Fogaat School के 12वीं छात्रों की शानदार सफलता

Metro Plus

वाईएमसीए विश्वविद्यालय ने किया नये भवनों के निर्माण के लिए समझौता

Metro Plus

शिरडी सांई बाबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए ट्रैफिक के नियमों का पालन करने के निर्देश

Metro Plus