Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

क्षत्रिय सभा ने श्रममंत्री को महाराणा प्रताप की प्रतिमा भेंट की

क्षत्रिय सभा ने श्रममंत्री को महाराणा प्रताप भवन में आने का दिया आमंत्रण
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 24 मार्च: क्षत्रिय सभा बल्लभगढ़ के अध्यक्ष राजेश रावत के नेतृत्व में सभा के पदाधिकारियों ने आज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मैगपाई टूरिज्म काम्पलैक्स में प्रदेश के श्रममंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की और उन्हें बल्लभगढ़ स्थित महाराणा प्रताप भवन निर्माण को लेकर विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान सभा के पदाधिकारियों ने मंत्री जी को महाराणा प्रताप की प्रतिमा भेंट की और उन्हें महाराणा प्रताप भवन में आने का आमंत्रण भी दिया।
श्रममंत्री नायब सिंह सैनी ने क्षत्रिय सभा के इस आमंत्रण को सहर्ष स्वीकारते हुए कहा कि क्षत्रिय सभा द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के नाम पर से बनाए जा रहे प्रतीक चिन्ह रुपी भवन सराहनीय है और इस कार्य में सर्व समाज के लोगों को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप जैसे शूरवीरों के नाम पर भवनों का नाम रखना अच्छी पहले है, इससे हमारी युवा पीढ़ी को ऐसे महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा भी मिलेगी।
इस मौके पर क्षत्रिय सभा बल्लभगढ़ के अध्यक्ष राजेश रावत ने मंत्री श्री सैनी से कहा कि जल्द ही सभा का प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलकर आमंत्रण की औपचारिकता पूरी कर लेगा। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप भवन का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है और जल्द ही यह भवन बनकर समाज को समर्पित कर दिया जाएगा।
इस अवसर पर क्षत्रिय सभा बल्लभगढ़ के उपाध्यक्ष ठा० सी० बी० चौहान, ठा० सुरेश भाटी, कमल रावत सहित अनेकों पदाधिकारीगण मुख्य रुप से मौजूद थे।

Related posts

जल्दी पैसे कमाने के लालच में सट्टा खिलाता था, धरा गया।

Metro Plus

Chief Minister Mr. Manohar Lal with Punjab Deputy Chief Minister Mr. Sukhbir Singh Badal

Metro Plus

मानव सेवा समिति लगाएगा आंखों की जांच व मोतियाबिंद आप्रेशन का नि:शुल्क कैम्प

Metro Plus