Metro Plus News
फरीदाबाद

मोहन लाल धींगड़ा नेत्रदान कर अमर हो गए

मैट्रो प्लस से नेहा खन्ना की रिपोर्ट
पलवल, 26 मार्च: हर इंसान चाहता है कि ऐसा कुछ करें कि मरने के बाद भी लोग उसे याद करें। लेकिन इसके लिए कुछ असाधारण काम करने होते हैं, जिंदगी यह मौका हर किसी को नहीं देती। लेकिन अंतिम समय में इंसान के मन में यह बात जरूर आती है कि काश, मैं भी कुछ असाधारण काम, कुछ अच्छे काम कर पाता/या कर पाती ताकि मेरा अगला जन्म सुधर जाता। ऐसा ही पुण्य का कार्य करके पलवल शहर के इन्द्रपुरी के पैठ मोहल्ले के समाजसेवी मोहन लाल धींगड़ा अमर हो गये। उनकी इच्छा अनुसार उनकी पत्नी राज रानी धींगड़ा और पुत्र मोहित धींगड़ा ने उनके नेत्र पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज की मदद से दिल्ली स्थित डॉ० श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल को दान करवा दिये।
पलवल डोनर्स क्लब के संयोजक आर्यवीर लायन विकास मित्तल ने बताया कि इस नेत्रदान में समाजसेवी प्रिंस गर्ग, ओम श्री साई करुणाधाम सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष सतीश भुटानी, वीरा अल्पना मित्तल का विशेष योगदान रहा। गौशाला धर्मशाला में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनके परिवार को पूर्व मन्त्री हरियाणा सरकार सुभाष कत्याल, पूर्व विधायक सुभाष चौधरी, समाजसेवी कृष्ण कुमार भुटानी, आर्य जगबीर सिंह गिरधर और वीरा अल्पना मित्तल ने सम्मानित किया।
संयोजक विकास मित्तल नें यह भी बताया कि शहर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों विधायक करण सिंह दलाल, पंजाबी नेता राधेश्याम कालडा, देशराज शास्त्री, ओमप्रकाश शास्त्री, सुशील कथुरिया आदि ने अपने विचारों द्वारा पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर महेन्द्र कालडा, राम गांधी, शिव सेठी, मनोज छाबडा आदि के अलावा शहर अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Related posts

QRG अस्पताल के डॉ० प्रबल रॉय के खिलाफ दर्ज हो हत्या का मुकद्दमा!

Metro Plus

DC विक्रम सिंह ने जिलावासियों को दी होली व रंगोत्सव की शुभकामनाएं

Metro Plus

मानव रचना शैक्षणिक संस्थान ने नए सत्र में आए छात्रों का स्वागत किया

Metro Plus