Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

मनुष्य को प्रतिदिन करना चाहिए संकट मोचन हनुमान का स्मरण: सुमित गौड़

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 31 मार्च: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुमित गौड़ ने कहा कि संकट मोचन हनुमान की अराधना करने से मनुष्य के सभी दुख-दर्द दूर हो जाते है और आज उनकी जयंती पर हमें उन्हें नमन करते हुए अच्छे कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हनुमान राम के भक्त थे और उनकी भक्ति भावना ने उन्हें देश ही नहीं बल्कि पूरे संसार में विख्यात किया।
इस मौके पर सुमित गौड़ ने आज हनुमान जयंती के अवसर पर ए.सी.नगर स्थित शिव-हनुमान मंदिर, सैक्टर-16ए स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा अर्चना करने के उपरांत उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। श्री गौड़ व उपस्थित जनों ने हनुमान जी की पूजा अर्चना की और समाज में सुख-समृद्धि की कामना की। श्री गौड़ ने कहा कि राम भक्त हनुमान की प्रतिदिन अराधना करने से मनुष्य का मन और मस्तिष्क बेहतर होता है और हमें अच्छे कार्य करने की प्रेरणा मिलती है इसलिए प्रतिदिन हनुमान जी का स्मरण करना चाहिए।
इस अवसर पर गौड़ ने सवा मन लड्डू का प्रसाद चढ़ाया और लोगों में प्रसाद बांटा। इसके उपरांत सुमित गौड़ ने अपने सैक्टर-10 स्थित कार्यालय एवं बल्लभगढ़ स्थित कार्यालय पर भी भगवान हनुमान का भोग लगा प्रसाद वितरित किया।
इस मौके पर उनके साथ मुख्य रुप से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेंद्र शर्मा, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रिंकू चंदीला, देव पंडित, दिनेश पंडित, भोला ठाकुर, प्रदीप भट्ट, डॉ० सौरव शर्मा, एडवोकेट गौतम नारायण सिंह, वरुण बंसल आदि लोग मुख्यरूप से मौजूद थे।

Related posts

Money Laundering का धंधा करने वाले Piyush Group से अब भगवान को भी अपनी जान के लाले पड़े

Metro Plus

स्वच्छ भारत कार्यक्रम के तहत एक बार फिर होगा शहर क्लीन: सुमन बाला

Metro Plus

भारत से छिना दुनिया की सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था का तमगा, मोदी राज 2017 में सबसे कम जीडीपी ग्रोथ

Metro Plus