Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

ग्राहक दिवस के अवसर पर ग्राहक जागरूकता सप्ताह का आयोजन

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 25 दिसम्बर: ग्राहकों के हित में कार्यरत अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की फरीदाबाद शाखा द्वारा ‘ग्राहक दिवसÓ के उपलक्ष्य में 24 से 30 दिसम्बर तक ‘ग्राहक जागरूकता सप्ताहÓ का आयोजन किया जा रहा है। ग्राहक पंचायत समय-समय पर ऐसे आयोजन कर ग्राहकों को उनके हित एवं अधिकारों के प्रति जानकारी देती रही है। आज दूध का प्रयोग हर घर में किया जाता है, लेकिन आपूर्ति मांग अनुसार न होने के कारण कई स्वार्थी लोग इसमें तरह-तरह की मिलावट कर जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे है। इसी को ध्यान में रखते हुए संगठन ने जागरूकता सप्ताह में दूध में मिलावट का पता लगाने के घरेलू उपायों की जानकारी लोगों तक पहुँचाने हेतु नगर के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में स्टॉल लगाने की व्यवस्था की है।
इस जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ हुड्डा मार्किट सेक्टर-7 में आयोजित एक नुक्कड़ सभा से किया गया। इस सभा में जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के नियंत्रक केके गोयल, नाप एवं तोल विभाग के निरीक्षक दीपक हुड्डा, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रान्त संयोजक (हरियाणा) प्रदीप बंसल तथा रोड सेफ्टी आर्गेनाईजेशन के एसके शर्मा सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के नियंत्रक केके गोयल ने उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्राहकों को अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहना चाहिए। श्री गोयल ने बताया कि खरीदी गयी वस्तु की गुणवता में कमी पाये जाने पर या भुगतान कर सेवाओं से संतुष्ट न होने पर जिला उपभोक्ता वाद निवारण फोरम में शिकायत की जा सकती है। श्री गोयल ने लोगों को शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी भी सरल शब्दों में समझाई।
कार्यक्रम में नाप एवं तोल विभाग के निरीक्षक दीपक हुड्डा ने बताया कि ग्राहकों को डिब्बा बंद वस्तुएं खरीदते हुए ध्यान से देखना चाहिए कि डिब्बे पर वस्तु की मात्रा, अधिकतम बिक्री मूल्य, उत्पादन तथा एक्सपायरी तिथि एवं उत्पादक का नाम व पता अंकित हो। गैस सिलेंडर लेते समय वजऩ जरूर करायें। मिठाई इत्यादि की खरीद पर ध्यान दे कि विक्रेता डिब्बे का वजऩ भी खरीदी जाने वाली वस्तु के वजऩ में तो नहीं जोड़ रहा है।
राष्ट्रीय ग्राहक दिवस के इस अवसर पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रान्त संयोजक (हरियाणा) प्रदीप बंसल ने बताया कि 24 दिसंबर 1986 को उपभोक्ता संरक्षण बिल पास हुआ था जिसके कारण इस दिन को राष्ट्रीय उपभोक्ता या ग्राहक दिवस के रूप मैं मनाया जाता है। अर्थव्यवस्था का केंद्र बिंदु केवल ग्राहक होते हुए भी ग्राहकों को अपनी शक्ति का जरा भी अहसास नही है जबकि ग्राहक ही अर्थव्यवस्था का राजा है । ग्राहक का स्थान जनतंत्र में सर्वप्रथम होते हुए भी ग्राहक का शोषण हो रहा है जिसे बिना संगठित हुए रोक पाना सम्भव नही है। उन्होंने कहा कि केवल अपनी जरूरत अनुसार ही खरीदारी करें। सेल या किसी और कारण से सस्ती लगती वस्तुएं बिना जरूरत न खरीदें। इससे वस्तुओं की गैर जरूरी मांग बढ़ जाती है तथा मांग व आपूर्ति का संतुलन बिगडऩे पर कीमतें भी बढ़ जाती हैं।
कार्यक्रम में रोड सेफ्टी आर्गेनाईजेशन के एसके शर्मा ने सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी।
इस नुक्कड़ सभा का संचालन संगठन के जिला अध्यक्ष सुभाष वधवा ने किया तथा संगठन द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। नुक्कड़ सभा में नगर के कई गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ ग्राहक पंचायत के प्रान्तीय सह-संयोजक मुनीश शर्मा, फरीदाबाद इकाई के सचिव अंशु महिंद्र, जिला उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, कार्यकारणी के सदस्य टीसी मुंजाल, ललित अदलखा, हर्ष मक्कड़ व मनोज शर्मा उपस्थित रहे। सभा का विसर्जन विनोद अग्रवाल द्वारा सभी उपस्थितजन के धन्यवाद से हुआ। DSC04748

DSC04753

DSC04736

DSC04745

Related posts

DC यशपाल ने कोविड काल में ऑनलाईन रंगमंच प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Metro Plus

हरियाणा पुलिस के 10 वाहन कोरोना से पीडि़त लोगों के लिए मददगार साबित होंगे: उपायुक्त

Metro Plus

आखिर ADC अपराजिता शहर के विवादास्पद दशहरा मेले में अधिकारियों संग क्यों पहुंची? देखें!

Metro Plus