Metro Plus News
उद्योग जगतफरीदाबादशख्सियतहरियाणा

राज्यपाल ने समाजसेवी राजकुमार अग्रवाल को किया सम्मानित

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 25 दिसम्बर: ग्रीन एनर्जी कनवर्जन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए हरियाणा के राज्यपाल महामहिम कप्तान सिंह सोलंकी ने समाजसेवी राजकुमार अग्रवाल को एचीवमेंट अवार्ड देकर सम्मानित किया है। श्री अग्रवाल को यह सम्मान राज्यपाल ने मेन्यूफेक्चरर्स एसोसिएशन फरीदाबाद (एमएएफ) द्वारा आयोजित एक समारोह में प्रदान किया।
गौरतलब रहे कि समाजसेवी राजकुमार अग्रवाल एक जाने-माने समाजसेवी हैं तथा पिछले कई वर्षों से रोटरी क्लब, भारत विकास परिषद् सहित कई सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से भी जुड़े हुए है। समाजसेवी राजकुमार अग्रवाल विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यों के लिए पहले भी कई बार सम्मानित हो चुके हैं।

Related posts

विधायक धनेश अदलखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में रोज गार्डन में योग दिवस का आयोजन करवाया।

Metro Plus

पुलिस कमिश्रर ने पाइनवुड इंटरनेशनल स्कूल में पौधारोपण कर बच्चों को सम्मानित किया

Metro Plus

राजकीय आदर्शं विद्यालय ने डेंगू जैसी बीमारियों से बचने के लिए बच्चों को किया सचेत

Metro Plus