Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Savitri Polytechnic for Women में छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 9 अप्रैल: नेहरू ग्रांऊड स्थित सावित्री पॉलीटेकनिक फॉर वूमेन की 26वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश नागर मुख्य रूप से मौजूद थे। कार्यक्र्रम की शुरुआत संस्थान के डॉयरेक्टर एस.एन. दुग्गल द्वारा मुख्य अतिथि को बुक्के देकर की गई।
इस दौरान अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 85 छात्राओं को मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश नागर ने ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में राजेश नागर द्वारा सभी पुरस्कार पाने वाली छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। श्री नागर ने कहा कि छात्र देश के भविष्य और राष्ट्र निर्माता होते हैं आगे चलकर इन्हीं को राष्ट्र का नेतृत्व करना है। अत: आवश्यक है कि वे परिश्रमी और चरित्रवान भी बनें।
इस मौके पर राजेश नागर ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में लड़कियां लड़कों से आगे निकल रही है। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भी यही सोच है। जिसके तहत बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के नारे को सार्थक कर कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने उक्त संस्थान के शिक्षिकों का दिल से आभार जताते हुए बताया कि वह लड़कियों को स्वावलम्बी बनाकर हर क्षेत्र में उतार रहे हैं जोकि काबिले तारिफ है। कार्यक्रम में राजेश नागर ने संस्थान में छात्राओं द्वारा बनाई पेंटिंग व फेशन डिजाइनिंग का अवलोकन भी किया।
इस मौके पर अपने संबोधन में संस्थान के डॉयरेक्टर एस.एन. दुग्गल ने संस्थान की उन सभी छात्राओं, जो संस्थान से कोर्स पूरा करके एक अच्छे मुकाम पर पहुंच गई है और अपने साथ अपने मां-बाप का भी नाम रोशन कर रही है को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्थान की प्रिंसिपल कमलेश शाह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज मुझे आप सबके सामने सावित्री पॉलीटेकनिक के 26 वर्ष पूर्ण होने में एक असीम हर्ष की अनुभूति हो रही है। उन्होंने संस्थान द्वारा महिला सशक्तीकरण के बारे में बताते हुए कहा कि हमारा संस्थान का सफर सन् 1992 में सैक्टर-16 के दो छोटे से शुरू हुआ था मकसद केवल महिला सशक्तीकरण। मात्र 26 वर्षों में संस्थान ने काफी ऊंचाईयों को छू लिया। जिसमें हजारों छात्राओं ने विभिन्न कोर्सों के माध्यम से निपुण होकर आज अपना रोजगार व नामी-गिरामी कंपनियो में अच्छे मुकाम पर हैं। उन्होंने कहा कि प्रोत्साहन का उद्वेश्य छात्रों में मौजूद प्रतिभा को निखारना और उनके परिश्रम की भावना को बल देना है। प्रत्येक छात्र में कोई न कोई विशेष गुण और प्रतिभा निहित है।
पुरस्कार पाने वाली छात्राओं में नि०एंड क्राफ्ट लेंथ ड्रेस में अंजना, प्लाजो और ट्राउजर में आरती, Long Dress में बबीता, स्कर्ट और शर्ट में मेघा व काजल, फैशन डिजाइनिंग में प्रियंका रावत, मनीषा और प्रेजेंटेशन टाई एंड डाई में शिफाली तथा रितु अरोड़ा व पेंटिंग में अश्वनी को मुख्य रूप से पुरस्कृत किया गया।
सावित्री पॉलीटेकनिक फॉर वूमेन में एनटीटी से रितु अरोड़ा, फैशन डिजाइनिंग से नीलम गुप्ता व विनीता, ड्रैस डिजाइनिंग कंप्यूटर आईटी से दिव्या, आर्ट एंड क्राफ्ट मीना ठाकुर, ब्यूटी कल्चर से मंजू कोहली, संस्थान की पीआरओ रीटा शर्मा और मार्किटिंग से ज्योति मुंजाल आदि सभी शिक्षिकाएं छात्राओं में मौजूद प्रतिभा को निखारने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में अपना अह्म योगदान दे रही हैं।

 

 

 

 

Related posts

Haryana Governor, Prof Kaptan Singh Solanki being pinned a Flag sticker by Brigadier (Retd.) S.C. Rangi, Secretary Haryana Sainik Board on the occasion of National Armed Forces Flag Day at Chandigarh

Metro Plus

Faridabad के रईसजादे पुलिसकर्मी से हथियार छीनने की कोशिश और पीटने के आरोप में Arrest

Metro Plus

मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत विश्व में एक मजबूत ताकत बनकर उभरा है: कृष्णपाल

Metro Plus