Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

गौमाता को मारने का लाइसेंस देती है सरकार तो हिरण मारने पर सज़ा क्यों

मैट्रो प्लस से नेहा खन्ना की रिपोर्ट
फरीदाबाद,10 अप्रैल:गौमाता को मारने का लाइसेंस देती है सरकार तो हिरण मारने पर सज़ा क्यों। एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश को एक पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को 5 साल की सजा व 10 हजार जुर्माने पर नाराजगी जाहिर की शांडिल्य ने बातचीत करते हुए कहा दु:ख की बात है। जिस देश में बूचडखानों में गौमाता को काटने का लाइसेंस सरकार खुद देती है। वहां हिरण मारने पर 5 साल सजा दी जाती है। उन्होंने सवाल भी किया कि क्या काला हिरण मारना देशद्रोह है। उन्होंने कहा कि देश में नक्सलवादी आये दिन सी०आर०पी०एफ ० के जवानों व अधिकारियों को मौत के घाट उतार रहे हैं, व जम्मू कशमीर में आतंकवादी सेना के सिर काट रहे हैं। सेना पर पत्थराव कर रहे हैं। उन्हें मुख्यधारा में लाकर माफ कर दिया जाता है। और एक पशु को मारने पर 5 साल की सजा कर क्या न्यायपालिका ने अपनी छवि को कमजोर नही किया है।

Related posts

फौगाट पब्लिक स्कूल में किया गया मातृ-पितृ पूजन दिवस का आयोजन

Metro Plus

प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सीखे भर्ती प्रक्रिया के जरूरी टिप्स

Metro Plus

फरीदाबाद और हरियाणा के बच्चों के लिए जमीनी स्तर पर ट्रेनिंग मुहैया कराई जाएगी: परवीन चौधरी

Metro Plus