Metro Plus News
फरीदाबादराष्ट्रीयहरियाणा

एस०सी०एस०टी०एक्ट पर बोला केंद्र एस०सी०के फैसले ने देश को पहुंचाया नुकसान

मैट्रो प्लस से नेहा खन्ना की रिपोर्ट
फरीदाबाद,12अप्रैल: केंद्र सरकार ने वीरवार को अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम 1989 में बदलाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल किया। जिस दौरान केंद्र ने कोर्ट से कहा कि अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण कानून से संबंधित उसके फैसले से देश में दुर्भावनाए क्रोध एवं असहजता का भाव पैदा हुआ है। केंद्र की ओर से शीर्ष अदालत के समक्ष लिखित तौर पर रखे गये पक्ष में एटर्नी जनरल ने इसे बहुत ही संवेदनशील मसला बताते हुए कहा कि न्यायालय के फैसले से देश में क्षोभए क्रोध और उत्तेजना का माहौल बना है साथ ही आपसी सौहार्द का वातावरण भी दूषित हुआ है। वेणुगोपाल ने कहा कि कार्यपालिका विधायिका और न्यायपालिका के अपने-अपने अधिकार सन्निहित हैं। और इनका उल्लंघन नहीं किया जा सकता। सरकार के अनुसार न्यायालय के फैसले से कानून कमजोर हुआ है। और इसकी वजह से देश को बहुत नुकसान उठाना पड़ेगा। केंद्र सरकार ने इन परिप्रेक्ष्यों में न्यायालय से 20 मार्च के फैसले पर पुनर्विचार करने तथा अपने दिशा निर्देशों को वापस लेने का अनुरोध किया है। गौरतलब है कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के माध्यम से सरकार ने इस मामले में याचिका दायर करके शीर्ष अदालत से अपने गत 20 मार्च के आदेश पर फिर से विचार करने का अनुरोध किया है। सरकार का मानना है कि एससी और एसटी के खिलाफ कथित अत्याचार के मामलों में स्वत गिरफ्तारी और मुकदमे के पंजीकरण पर प्रतिबंध के शीर्ष अदालत के आदेश से 1989 का यह कानून विहीन हो जायेगी। मंत्रालय की यह भी दलील है कि सर्वोच्च न्यायालय के हालिया आदेश से लोगों में संबंधित कानून का भय कम होगा और एससी एसटी समुदाय के व्यक्तियों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं में बढ़ोतरी होगी। न्यायालय ने माना है कि एससी एसटी अधिनियम का दुरुपयोग हो रहा है। शीर्ष अदालत के इस फैसले पर गत दो अप्रैल को भारत बंद का आयोजन किया गया था जिससे विभिन्न राज्यों में सामान्य जन जीवन अस्त-व्यस्त रहा। कई स्थानों पर आगजनी घटनाएं भी हुई।

Related posts

विपुल गोयल ने किया सैक्टर-15 मार्केट में प्रवेश द्वार एवं आरएमसी रोड़ निर्माण कार्य का उद्घाटन

Metro Plus

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा जागृति मिशन के सहयोग से बेटी सुरक्षा अभियान

Metro Plus

China, the Partner Nation for Surajkund Mela-2016: Dr. Sumita Misra

Metro Plus