Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

30 साल बाद भारतीय का स्वीडन दौरा इन कार्यक्रमों में मोदी आज लेंगे हिस्सा

मैट्रो प्लस से नेहा खन्ना की रिपोर्ट
फरीदाबाद,17 अप्रैल;प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूरोप के तीन देशों के अपने दौरे के पहले चरण में स्वीडन पहुंच गए हैं। यहां आज पीएम मोदी के कई अहम कार्यक्रम है। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 30 साल में स्वीडन की यह पहली यात्रा है। इससे पहले राजीव गांधी ने 1988 में स्वीडन का दौरा किया था। यहां से वह ब्रिटेन और जर्मनी जाएंगे।
पीएम मोदी आज स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टेफान ल्यो व्हेन के साथ द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। जिसके बाद कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने की संभावना है। इसके अलावा मोदी और ल्यो व्हेन स्वीडन के सीईओ के साथ गोलमेज वार्ता में भाग लेंगे। भारत और स्वीडन मंगलवार को पहले इंडिया-नोरडिक शिखर सम्मेलन की सह अध्यक्षता करेंगे। जहां मोदी और ल्यो व्हेन के अलावा चार नोरडिक देश डेनमार्क,फिनलैंड,आईसलैंड और नॉर्वे के प्रधानमंत्री भी मौजूद रहेंगे। मोदी शिखर सम्मेलन से इतर चार अन्य नोरडिक देशों के नेताओं के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

Related posts

मित्र मंडल सैक्टर-3 द्वारा निकाली गई महा-शोभा यात्रा

Metro Plus

सीमा त्रिखा ने बुजुर्ग आरके कौल के हाथों से कराया पीएनजी की अन्डर ग्राउण्ड सप्लाई लाईन के कार्य का शुभारम्भ

Metro Plus

रेव पार्टी में गिरफ्तार कांग्रेसी नेता जे.पी.नागर के बेटे को मिली जमानत, तिहाड़ जेल से छूटा

Metro Plus