Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

चौ रणजीत सिंह के राजनीतिक अनुभव का लाभ पूरे हरियाणा में लिया जाएगा डॉ अशोक तंवर

मैट्रो प्लस से नेहा खन्ना की रिपोर्ट
सिरसा:20अप्रैल; हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ०अशोक तंवर ने कहा कि पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणजीत सिंह राजनीतिक के मंझे हुए खिलाड़ी हैं। और उनकी राजनीतिक शक्ति और अनुभव का लाभ पूरे हरियाणा के संसदीय और विधानसभा क्षेत्रों में लिया जाएगा।
वे शुक्रवार को कांग्रेस भवन में आगामी 29 अप्रेल को दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में प्रस्तावित कांग्रेस की जनाक्रोश रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को निमंत्रण देते हुए संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश के हालात चिंताजनक हैं। क्योंकि मौजूदा सरकार की गलत नीतियों के चलते ही व्यापारी ,किसान युवा ,मजदूर, कर्मचारी सहित तमाम वर्गों में आक्रोश का माहौल है। और इसी वजह से उनकी आवाज के रूप में कांग्रेस 29 अप्रेल को जनाक्रोश रैली के माध्यम से मौजूदा गूंगी बहरी भाजपा सरकार के खिलाफ ऐलान जारी करेगी। डॉ०अशोक तंवर ने कहा कि देश में छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार जैसी दरिंदगी की घटनाएं बढ़ी हैं। उससे शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता। क्योंकि ऐसी घटनाओं में स्वयं भाजपा के विधायक तक शामिल हैं। ऐसी स्थितियों में पीडि़त परिवारों को न्याय की उम्मीदें बेहद कम हैं। उन्होंने कहा कि जहां देश में ऐसी शर्मिंदगी वाली घटनाओं से देश का सिर विदेशों में झुका है। वहीं स्वयं प्रधानमंत्री विदेशी सैर सपाटों में व्यस्त हैं।
डॉ०तंवर ने कहा कि भाजपा की ओर से की गई नोटबंदी देश को बर्बादी की ओर ले गई है और इसका परिणाम आज भी देश के सामने है। जब देश के अधिकांश राज्यों में एटीएम खाली पड़े हैं। लोगों को गुमराह करने के उद्देश्य से भाजपाई नेता आज भी झूठे बयान देने पर आमादा हैं। कि देश में मुद्रा की कोई कमी नहीं है। जबकि देश के करोड़ों लोग अपने पारिवारिक कार्यों, विवाह जैसे मुख्य कार्यों में नोटों से महरूम हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा समय में सिरसा संसदीय क्षेत्र से और विधानसभा क्षेत्रों से ऐसे व्यक्ति चयनित होकर सदनों में गए हैं। जिन्होंने इलाके के विकास के लिए कभी आवाज नहीं उठाई। यही वजह है कि आज भाजपा भी पूरी तरह से इस क्षेत्र से राजनीतिक भेदभाव करने पर आमादा है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कहा कि भविष्य में जब भी संसदीय चुनाव अथवा विधानसभा चुनावों की घोषणा हो। वे हमेशा संघर्ष के लिए तैयार रहें। उन्होंने पुरजोर कहा कि वे अपने आपसी गिले शिकवे भूलकर पार्टी की एकजुटता व मजबूती के लिए कार्य करें। डॉ० तंवर ने कहा कि वे स्वयं आज जहां भी हैं। केवल कांग्रेस पार्टी की वजह से ही हैं और वे कभी भी पार्टी का ऋण नहीं उतार सकते क्योंकि यदि पार्टी जिंदा है तो वे जिंदा हैं। इसी अवधारणा को सभी को अपनाना होगा।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद रणजीत सिंह ने कहा कि वे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के साथ पूरे हरियाणा में कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलेंगे और पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि वे अपने तथा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष में कोई फर्क नहीं समझते और वे एक ही हैं। उन्होंने कहा कि डॉ० अशोक तंवर को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बनाया है और इसलिए वे पूरी तरह से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के साथ हैं। उन्होंने खुलकर कहा कि प्रदेश में जो भी व्यक्ति डॉ० अशोक तंवर के खिलाफ बोले गए उनकी कोठी के दरवाजे उनके लिए सदा के लिए बंद हैं। इनेलो और बसपा के हाल ही में हुए गठबंधन पर भी रणजीत सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि गणित में शून्य और शून्य मिलकर भी शून्य ही रहते हैं। पूर्व सांसद ने कहा कि उन्हें कांग्रेस की और कांग्रेस को उनकी जरूरत है। इसलिए हरियाणा में कांग्रेस की सरकार कैसे बने। इसके लिए जीतने की स्थिति वाले उम्मीदवार ही चुनावों में उतारे जाएंगे। रणजीत सिंह ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि जनाक्रोश रैली में रानियां हलके से सर्वाधिक संख्या में कार्यकर्ता शरीक होंगे।
कार्यकर्ता सम्मेलन को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सरदार जयपाल सिंह ,लाली ओमप्रकाश, केहर वाला, होशियारी लाल शर्मा, हरि ओम कौशिक,आनंद बियाणी, भूपेश मेहता, मलकीत सिंह खोसा, कुलदीप गदराना, नवीन केडिया, रमेश भादू सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने संबोधित किया। कार्यक्रम में लादूराम पूनिया, गगनदीप चौटाला, शीशपाल केहरवाला, सुभाष जोधपुरिया, सतपाल मेहता, राजकुमार शर्मा, कपिल सरावगी, विशाल वर्मा, श्यामलाल मेहता,गोपाल कंबोज, जगसीर मिठड़ी, करनैल सिंह, ओढ़ां डी सी कंबोज, पंडित कर्मचंद शर्मा, जगदेव साहुवाला, गुरनाम झब्बर, केहर सिंह कंबोज, भरतलाल मेहता, कुलदीप भांभू , सोहन सिंहथिराज, बूटा सिंह, रणधीर सिंह, राजकुमार वर्मा, संगीत कुमार सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।



Related posts

मानव रचना में वन वीक फॉर नेशन के तहत धूमधाम से मनाया आजादी का अमृत महोत्सव।

Metro Plus

Vidyasagar International में देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम कर गणतंत्र दिवस मनाया गया

Metro Plus

भाजपा नेता का अवैध निर्माण चल रहा है कनातों के साये में

Metro Plus