Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

फरीदाबाद पुलिस द्वारा गत रात्रि में अपराधों पर अंकुश लगाने व शरारती

मैट्रो प्लस से नेहा खन्ना की रिपोर्ट
फरीदाबाद:20अप्रैल: पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार श्रीमान पुलिस
आयुक्त अमिताभ सिंह के आदेशानुसार दिनांक 19-20 अप्रैल की रात्रीपुलिस कमिश्नरेट फरीदाबाद द्वारा 10 बजे रात्री से 4 बजे प्रात: नाईट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। पुलिस आयुक्त महोदय ने नाइट डोमिनेशन के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित समय के बाद कोई भी शराब का ठेका खुला नहीं रहना चाहिए। इस आदेश की शक्ति से पालना की जाए । रात के समय चलने सभी वाहनों की चेकिंग करे । कोई संदिग्ध और अपराधी किस्म का व्यक्ति बचकर भागने ना पाए।
सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों सभी क्राईम ब्रांच एंव सभी थाना प्रबन्धक सभी चैकी प्रभारियो ने नाका लगाकर वाहनों को व संदिग्ध व्यक्तियों को चेक किया। और अपने-2 क्षेत्रो में पङने वाले होटल, रेस्टोरेड ,धर्मशाला ,बस अडडा , रेलवे स्टेशन व सार्वजनिक स्थानो को चैक किया गया। फरीदाबाद पुलिस द्वारा नाईट डोमिनेशन के दौरान कुल 3227 छोटे-बङे वाहनो को चैक किया गया। जिसमें 1160 टू व्हीलर 952 कारे व 688 लाइट वेहिकल और 427 हैवी व्हीकल चेक किए गये। चेकिंग के दौरान मोटर व्हीकल एक्ट व अन्य कानून के तहत 247 हलके व भारी वाहनों के ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की गई। नाइट डोमिनेशन के दौरान की गई चेकिंग में 452 बाइक और कार के चालान किए गए तथा 29 वाहनो को दस्तावेज न होने पर इम्पाऊड किए गए। विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 4 मुकदमे दर्ज कर 5 व्यक्तियों को गिरफतार किया गया जिसमें से 2 को अलग-अलग केस में अवैध हथियार व सवा किलो गांजा के साथ गिरफतार किया। 31800 रूपये की राशी भी पुलिस द्वारा बरामद की गई। अभियान के तहत 269 होटल रेस्टोरेंट ढाबा मेट्रो स्टेशन बस स्टैंड इत्यादि। सार्वजनिक स्थानो को चैक कर संदिग्ध पाए जाने वाले 94 लोगों के पर्चे अजनबी स्ट्रेंजर रोल काट कर उचित कानूनी कार्रवाई की गई।

Related posts

सहारा मॉल सील किया गया, जाने क्यों?

Metro Plus

Modern Delhi Public School celebrated ‘The Joy of Giving’ to mark ‘Raksha Bandhan’

Metro Plus

केन्द्रीय विद्यालय नं० 2 में स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत कार्यशाला का आयोजन

Metro Plus