Metro Plus News
Socialफरीदाबादहरियाणा

कुशीनगर में ट्रेन की चपेट में आई स्कूली बच्चों से भरी वैन 13 की मौत पीएम मोदी ने जताया दुख

मैट्रो प्लस से नेहा खन्ना की रिपोर्ट
कुशीनगर;जेएनएन,26 अप्रैल: जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही बहपुरवा रेलवे क्रॉसिंग पर गुरुवार की सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर सिवान से गोरखपुर जा रही 55075 अप सवारी गाड़ी की चपेट में स्कूली बस के आ जाने से 13 स्कूली बच्चों की मौत हो गई। आधा दर्जन से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक कान में ईयर फोन लगा रखा था और उसने ट्रेन की आवाज नहीं सुनी। बस में बच्चे रुकने के लिए चिल्लाते रहे। चालक ने उनकी भी आवाज नहीं सुनी। दुदही रजवाबर समपार फाटक विहीन क्रासिंग पर जैसे ही वैन चढ़ी कि सिवान से गोरखपुर जाने वाली सवारी गाड़ी आ गई और वैन चपेट में आ गई। उसके परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद कोहराम मच गया। घटना तब हुई जब स्कूली बच्चों से भरी बस फाटक विहीन रेलवे क्रासिंग को पार कर रही थी और तभी ट्रेन आ गई। दुदही बाजार स्थित डिवाइन स्कूलों की बस बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी। दुदही रजवाबर समपार फाटक विहीन क्रासिंग पर जैसे ही बस चढ़ी कि सिवान से गोरखपुर जाने वाली सवारी गाड़ी आ गई और बस चपेट में आ गई। उसके परखच्चे उड़ गए। उसमें 13 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। आधा दर्जन से अधिक गंभीर रूप से घायल हैं। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुशीनगर ट्रेन दुर्घटना पर दु:ख जताया

Related posts

विवाह की इच्छा रखने वालों को करनी चाहिए मां कात्यायनी की पूजा: जगदीश भाटिया

Metro Plus

पीडि़त महिलाओं के लिए सुरक्षित साबित हो रहा है वन स्टॉप सेंटर: जितेंद्र यादव

Metro Plus

SDM अपराजिता ने किया कोविड-19 केयर सेंटर का औचक निरीक्षण!

Metro Plus