Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

स्वच्छ भारत अभियान के तहत बीके चौक पर 10 कूड़ादान लगाए गए: सीए प्रदीप महापात्रा

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 29 दिसम्बर: स्वच्छ भारत अभियान के तहत फरीदाबाद में ‘स्माइल कैंपेनÓ आर्गेनाईजेशन की तरफ से बीके चौक पर 10 कूड़ादान लगाए गए। जिसका उद्घाटन भाजपा के जिला अध्यक्ष अजय गौड़ द्वारा किया गया। इस अवसर पर ‘स्माइल कैंपेनÓ आर्गेनाईजेशन द्वारा पिछले कुछ समय मेंं किए गए सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए अजय गौड़ ने स्वच्छ अभियान को जन-आंदोलन के रूप में आगे ले जाने के लिए सभी से अपील की।
इस अवसर पर मौजूद निगम पार्षद योगेश ढींगरा ने कहा की ‘स्माइल कैंपेनÓ संस्था बहुत सराहनीय कार्य कर रही है और इसकी शुरुआत मेरे ही क्षेत्र से हुई है इसीलिए मैं संस्था और संस्था के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं।
स्माइल कैंपेन के संयोजक सीए प्रदीप महापात्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वछता अभियान के सपने को पूरा करने में एक कदम आगे बढ़ाते हुए कहा कि इस अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखे।
इस अभियान के सह-संयोजक विमल खंडेलवाल ने बताया की स्वच्छ भारत अभियान को पहले एनआईटी में चलाया जायेगा और धीरे-धीरे और भी जगह इस कार्यक्रम को चलाएंगे। उन्होंने लोगों से निवेदन किया कि अपने आसपास की जगह को स्वच्छ रखना हमारा कर्तव्य है। उन्हें इस कार्य में बाबा केवलराम का भी सहयोग मिला। उन्होंने इस कार्य में जुटे सभी कार्यकर्ताओं को साधुवाद दिया।
इस अवसर पर मधुसूदन माटोलिया, प्रमोद चोटिया, कपिल मालपानी, गोपाल वशिष्ठ, नीरज वर्मा, भावना, विपिन, सोमिओ, नितीश, अनामिका, मोनिका, ऋतू, प्रियंका खंडेलवाल, कोमल आदि भी शामिल थे। 4

1

2

Related posts

हुडा ने किया सेक्टर 56-56ए फरीदाबाद का मुख्य मार्ग अवरुद्ध: सतीश फौगाट

Metro Plus

फरीदाबाद मॉडल स्कूल की पहल, अभिभावकों को दिए प्रभावी पालन-पोषण के टिप्स

Metro Plus

Emergency यात्रा के लिए होगा E-Pass जारी, जानिए कैसे?

Metro Plus