Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

सरस्वती ग्लोबल स्कूल में जाने अच्छे अभिवावक बनने के टिप्स जाने माने विशेषज्ञों द्वारा।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 7 मार्च:
छोटे बच्चे मिट्टी के गीले साँचे की तरह होते हैं और यही सही समय है कि वे एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित हों। इसे ध्यान में रखते हुए, सरस्वती ग्लोबल स्कूल, फरीदाबाद नए युग के माता-पिता के लिए कल रविवार को सुबह 10 बजे से एक पेरेंटिंग कार्यशाला आयोजित करने जा रहा है।
यह जानकारी देते हुए स्कूल के वाईस चेयरमैन अनुभव माहेश्वरी और डॉयरेक्टर मिसेज मंजुल माहेश्वरी ने बताया कि अग्रणी पेरेंटिंग विशेषज्ञों द्वारा आयोजित यह कार्यशाला नए युग के माता-पिता के लिए डिज़ाइन की गई है जो भावुक हैं और यह जानने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि वे
★ कैसे अपने बच्चे को अकादमिक रूप से अधिक सफल बनाएं?
★ कैसे बच्चे की प्राकृतिक प्रतिभा की खोज करें?
★ कैसे बच्चे की गलतियों को संभालें?
★ कैसे उन्हें अधिक अनुशासित बनाएं?
★ कैसे पालन-पोषण के साथ-साथ अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन को संतुलित करें?

इस बारे में कोई भी अभिभावक अधिक जानने के लिए इस मोबाइल 9654642015 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। साथ ही इस कार्यशाला में भाग लेने के लिए निम्न लिंक ओपन कर फॉर्म भर सकता है।
https://forms.gle/JDAjjABFzizh57GH7

Related posts

फौगाट हरियाणा के बच्चों को दिलवाएंगे इंटरनेशनल एजुकेशन एक्सपोजर का लाभ

Metro Plus

FMS में समर फिएस्टा का समापन बहुत धूम-धाम से किया गया

Metro Plus

22 जनवरी को होगी फरीदाबाद में सरकारी एवं प्राईवेट स्कूलों की छुट्टी

Metro Plus