Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

दिव्यांगों को कृत्रिम पैर देने के लिए डीपीएस स्कूल के छात्रों ने लगाई जम्प

मैट्रो प्लस से नेहा खन्ना की रिपोर्ट
फरीदाबाद ,26 अप्रैल: दिव्यांगों को कृत्रिम पैर देने के लिए सेक्टर-81 स्थित डी पी एस स्कूल जम्प फॉर हेल्थ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आदित्य बिरला ग्रुप की तरफ से चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रति 10 हजार जम्प पर एक व्यक्ति को कृत्रिम पैर लगाया जाता है। इसी के तहत आदित्य बिरला ग्रुप के प्रतिनिधि की मौजूदगी में डीपीएस स्कूल के 2750 बच्चों ने जम्प लगाई। प्रत्येक बच्चे ने 60 बार जम्प किया । इस कार्यक्रम में प्रिंसिपल श्रीमती सुरजीत खन्ना सहित सभी अध्यापकों ने भी शिरकत की। जम्प इवेंट से पहले बच्चों को कृत्रिम पैर के साथ माउंट एवरेस्ट फतेह करने वाली पर्वता रोही अरूणिमा सिन्हा पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई। कि किस तरह हौंसलों के दम पर मुश्किलों से जीता जा सकता है। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल सुरजीत खन्ना ने कहा कि जम्प करना बच्चों की सेहत के लिए लाभदायक है तो साथ ही बच्चों के जम्प करने से अगर किसी ज़रूरतमंद को नई ङ्क्षजदगी मिलती है। तो ये बेहद अच्छा अभियान है और डीपीएस स्कूल हमेशा सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि हमारा छोटा सा योगदान किसी की ङ्क्षजदगी में बड़ा बदलाव ला सकता है और इस तरह के कार्यक्रमों से छात्रों को देश के लिए कुछ अच्छे कार्य करने के संस्कार भी मिलते हैं ।

Related posts

सरकारी जमीन से अतिक्रमण और सरकारी जमीन पर डाली हुई सामग्री हटाएं, नहीं तो होगी नीलामी: धीरेंद्र खडग़टा

Metro Plus

दयानंद कॉलेज की छात्राओं ने मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में रैली निकाली

Metro Plus

वासदेव अरोड़ा को वार्ड नम्बर-33 में पटेल नगर और सैक्टर-4आर में मिला भारी जनसमर्थन

Metro Plus